18 Feb, 19:10 (IST)

बिहार में भी रमजान का चांद नजर आ गया है. चांद दिखाई देने के बाद भारत में कल यानी 19 फरवरी से लोग पहला रोजा रखेंगे.

18 Feb, 18:47 (IST)

 बिहार में शाम ढलते ही लोग रमजान का चांद देखने के लिए मस्जिदों और छतों पर इकट्ठा हो गए हैं. जैसे ही चांद नजर आएगा, मरकजी चांद कमेटी आधिकारिक ऐलान करेगी. वहीं, बिहार के साथ ही पड़ोसी राज्यों में भी लोग चांद देखने की कोशिश कर रहे हैं.

18 Feb, 18:27 (IST)

भारत में रमजान के पाक महीने का चांद देखने को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ रही है. वहीं, बिहार में भी चांद के दीदार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. लोग अभी से रमजान का चांद देखने के लिए मस्जिदों और छतों पर इकट्ठा होना शुरू कर चुके हैं.

18 Feb, 17:55 (IST)

रमजान का चांद देखने को लेकर भारत में उत्साह का माहौल है. आज शाम मस्जिदों, छतों और खुले स्थानों पर लोगों की भीड़ जुटेगी. चांद नजर आने पर तरावीह की नमाज शुरू होगी और अगले दिन पहला रोजा रखा जाएगा

18 Feb, 17:34 (IST)

भारत के साथ ही आज पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी रमजान का चांद देखने की कोशिश की जाएगी. चांद नजर आने पर इन देशों में भी 19 फरवरी से पहला रोजा रखा जाएगा.  इससे पहले सऊदी अरब में मंगलवार  18 फरवरी को चांद नजर आया. आज रमजान का  सऊदी अरब सहित खाड़ी देशों में पहल रोजा है    

18 Feb, 17:28 (IST)

  बिहार में संत पूरे भारत में मगरिब की नमाज के बाद रमजान के चांद को देखने की कोशिश की जाएगी. देश के कई हिस्सों में लोग मस्जिदों, छतों और खुले स्थानों पर इकट्ठा होकर चांद का दीदार करेंगे. चांद नजर आने पर तरावीह की नमाज शुरू होगी और अगले दिन पहला रोजा रखा जाएगा. 

18 Feb, 17:13 (IST)

रमजान के पाक महीने का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, और आज यह इंतजार खत्म हो सकता है. आज शाम बिहार  समेत भारत में रमजान का चांद दिखाई देने की संभावना है. चांद नजर आने पर भारत में 19 फरवरी से पहला रोजा रखा जाएगा.

Ramzan Moon Sighting in Bihar: इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र महीने 'रमजान' की शुरुआत को लेकर बिहार समेत पूरे देश में उत्साह का माहौल है. आज, बुधवार 18 फरवरी 2026 को बिहार के पटना, गया, भागलपुर और अन्य जिलों में शाम को चांद (हिलाल) देखने की कोशिश की जाएगी. यदि आज शाम चांद नजर आता है, तो बिहार और देश के बाकी हिस्सों में कल यानी गुरुवार 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा.

सऊदी अरब में आज से शुरू हुए रोजे

सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों में मंगलवार शाम को ही रमजान का चांद देख लिया गया था. इसके बाद वहां आज, 18 फरवरी से रोजों की शुरुआत हो चुकी है. आमतौर पर खाड़ी देशों में चांद दिखने के एक दिन बाद भारत में चांद नजर आता है. इसी परंपरा के अनुसार, आज भारत में हिलाल कमेटियों ने लोगों से शाम को आसमान की ओर नजरें रखने की अपील की है.  यह भी पढ़े: Ramadan 2026: सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद लोगों में रमजान के पाक महीने की खुशी, आज पहली दिन की पढ़ी जायेगी तरावीह

पिछले साल कब दिखा था चांद

इतिहास और खगोलीय गणनाओं पर नजर डालें तो भारत में पिछले साल यानी 2025 में रमजान का चांद 1 मार्च  को नजर आया था. इसके बाद दो मार्च 2025 को पूरे देश में पहला रोजा रखा गया था. वहीं, सऊदी अरब में पिछले साल 28  फरवरी को ही चांद देख लिया गया था और वहां 1 मार्च से रोजे शुरू हुए थे. इस बार भी भौगोलिक स्थितियों के कारण एक दिन का यह अंतर बरकरार रहने की संभावना है.

इमारत-ए-शरिया और हिलाल कमेटियां तैयार

पटना स्थित इमारत-ए-शरिया और खानकाह मुजीबिया जैसी बड़ी धार्मिक संस्थाओं ने चांद देखने के विशेष इंतजाम किए हैं. आज शाम मगरिब की नमाज के बाद हिलाल कमेटी की बैठक होगी, जिसमें प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से मिलने वाली गवाहियों की पुष्टि की जाएगी. अगर बिहार के किसी भी हिस्से में चांद दिखने की तस्दीक (पुष्टि) होती है, तो तरावीह की विशेष नमाज आज रात से ही मस्जिदों में शुरू हो जाएगी.

तैयारियों से गुलजार हुए बाजार

रमजान की आहट के साथ ही पटना के सब्जीबाग, फुलवारी शरीफ और गया के बाजारों में भारी रौनक देखी जा रही है. लोग सहरी और इफ्तार के लिए खजूर, फल और अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी में जुटे हैं. प्रशासन ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने और मस्जिदों के आसपास सफाई व रोशनी के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं.