लाइफस्टाइल

Home Remedies for Cold and Cough: सर्दी-खांसी और गले में खराश से परेशान? ये छोटे-छोटे उपाय देंगे बड़ी राहत

सर्दियों का मौसम आते ही सर्दी, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. आयुर्वेद के पास इन समस्याओं से राहत पाने का सरल और प्रभावी उपाय है. भारत सरकार का आयुष मंत्रालय इन परेशानियों से राहत पाने के लिए घरेलू आयुर्वेदिक उपाय सुझाता है.

Home Remedies for Cold and Cough: सर्दी-खांसी और गले में खराश से परेशान? ये छोटे-छोटे उपाय देंगे बड़ी राहत

नई दिल्ली, 11 नवंबर : सर्दियों का मौसम आते ही सर्दी, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. आयुर्वेद के पास इन समस्याओं से राहत पाने का सरल और प्रभावी उपाय है. भारत सरकार का आयुष मंत्रालय इन परेशानियों से राहत पाने के लिए घरेलू आयुर्वेदिक उपाय सुझाता है. मंत्रालय के अनुसार, ये छोटे-छोटे उपचार न केवल प्रभावी हैं, बल्कि सुरक्षित और आसानी से अपनाए जा सकते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर अपनाए गए ये उपाय संक्रमण को बढ़ने से रोकते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं.

इनमें सबसे प्रमुख सलाह है तुलसी, अदरक, काली मिर्च और शहद से बना काढ़ा. इसे तैयार करने के लिए एक गिलास पानी में 5-6 तुलसी के पत्ते, एक इंच अदरक का टुकड़ा, 4-5 काली मिर्च के दाने और एक चम्मच शहद मिलाएं. इसे उबालकर छान लें और दिन में दो से तीन बार गुनगुना पीएं. मंत्रालय के अनुसार, यह काढ़ा गले की खराश दूर करता है, कफ को पतला करता है और सर्दी-खांसी में तुरंत राहत देता है. तुलसी में एंटी-वायरल गुण होते हैं, जबकि अदरक और काली मिर्च सूजन कम करते हैं. शहद गले को आराम देता है और खांसी को नियंत्रित करता है. यह भी पढ़ें : Benefits of Dates: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी वरदान! जानिए फायदे

दूसरा सरल उपाय है दिनभर हल्का गर्म पानी पीना. गुनगुने पानी से गला नरम रहता है और कफ नहीं जमता, वायरस का असर कम होता है. यह उपाय शरीर को हाइड्रेट रखता है और संक्रमण से बचाव करता है. खासकर सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से पाचन और श्वसन तंत्र दोनों मजबूत होते हैं. तीसरा प्रभावी तरीका है भाप लेना. मंत्रालय के अनुसार, एक बर्तन में गर्म पानी लें और तौलिए से सिर ढककर 5-10 मिनट भाप लें. इससे बंद नाक खुलती है, साइनस की सूजन कम होती है और कफ बाहर निकलता है. दिन में दो बार भाप लेने से गले की जलन और सिर दर्द में भी आराम मिलता है.

चौथा और बेहद प्रभावी उपाय है सरसों का तेल. विशेषज्ञों के अनुसार, रात को सोने से पहले नाक में सरसों तेल की 2-2 बूंदें डालें. इससे साइनस, नाक का बहना और संक्रमण से राहत मिलती है. सरसों का तेल प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल होता है और श्वसन मार्ग को साफ रखता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2025 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).