त्योहार

Sawan Somvar 2021 HD Images: हैप्पी सावन सोमवार! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये मनमोहक WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Photos और वॉलेपपर्स

कहा जाता है कि भगवान शिव एक ऐसे देव हैं जो अपने भक्तों की थोड़ी सी भक्ति से भी प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी मुरादों की झोली भर देते हैं. आज सावन के पहले सोमवार को आप भगवान शिव के इन मनमोहक एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटोज और वॉलपेपर्स को अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शेयर करके उन्हें हैप्पी सावन सोमवार कह सकते हैं.

Sawan Somvar 2021 HD Images: हैप्पी सावन सोमवार! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये मनमोहक WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Photos और वॉलेपपर्स
सावन सोमवार 2021 (Photo Credits: File Image)

Sawan Somvar 2021 HD Images: सावन के पावन महीने (Sawan Month) का इंतजार भगवान शिव (Lord Shiva) के तमाम भक्त बड़ी ही बेसब्री से करते हैं. आज (26 जुलाई 2021) सावन का पहला सोमवार (Sawan Somvar) है, जो शिव भक्तों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है. अपने आराध्य की कृपा पाने के लिए शिव भक्त सावन सोमवार का व्रत करते हैं और विधि-विधान से भोलेनाथ की उपासना करते हैं. वैसे तो इस व्रत को महिलाएं और पुरुष दोनों ही करते हैं और भोलेनाथ को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, लेकिन विवाहित महिलाएं अपने सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से इस व्रत को करती हैं, जबकि कुवांरी कन्याएं अच्छे वर की कामना से शिव-पार्वती की पूजा करती हैं.

कहा जाता है कि भगवान शिव एक ऐसे देव हैं जो अपने भक्तों की थोड़ी सी भक्ति से भी प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी मुरादों की झोली भर देते हैं. आज सावन के पहले सोमवार को आप भगवान शिव के इन मनमोहक एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटोज और वॉलपेपर्स को अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शेयर करके उन्हें हैप्पी सावन सोमवार कह सकते हैं.

1- सावन सोमवार की शुभकामनाएं

सावन सोमवार 2021 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Sawan 2021 Messages: सावन मास की इन भक्तिमय हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, Quotes, GIF Images के जरिए दें शिवभक्तों को शुभकामनाएं

2- सावन सोमवार की हार्दिक बधाई

सावन सोमवार 2021 (Photo Credits: File Image)

3- शुभ सावन सोमवार

सावन सोमवार 2021 (Photo Credits: File Image)

4- हैप्पी सावन सोमवार

सावन सोमवार 2021 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Sawan Month 2021 Start Date: कब से शुरु हो रहा है श्रावण मास? जानें भगवान शिव के अतिप्रिय मास का महत्व और सावन सोमवार तिथियों की पूरी लिस्ट

5- सावन सोमवार 2021

सावन सोमवार 2021 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि सावन के पावन महीने में भगवान शिव के साथ-साथ उनके पूरे परिवार यानी शिवलिंग, माता पार्वती, स्वामी कार्तिकेय, गणेशजी और नंदी की पूजा की जाती है. सावन में शिव जी की पूजा के दौरान जल, गंगाजल, दूध, दही, शहद, चीनी, घी, पंचामृत, कलावा, जनेऊ, चंदन, रोली, चावल, फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूर्वा, पान-सुपारी, लौंग, इलायची, पंचमेवा, धूप-दीप इत्यादि का उपयोग किया जाता है. विधि-विधान से पूजन करने पर भक्तों को शिव के साथ-साथ उनके पूरे परिवार का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2021 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).