त्योहार

Republic Day Rangoli Designs 2021: गणतंत्र दिवस पर बनाएं ये आसान और खूबसूरत रंगोली डिजाइंस, देखें ट्यूटोरियल वीडियो

भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, 1950 में 26 जनवरी के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था. भारत इस वर्ष अपना 72 वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. भारत पर 200 वर्षों से ब्रिटिश राज कर रहे थे और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के बाद ब्रिटिश राज के शासन से स्वतंत्र हो गया. 14 अगस्त, 1947 को भारत स्वतंत्र हो गया था, फिर भी भारत का कोई स्थायी संविधान नहीं था और भारतीय कानून ब्रिटिश स्थापित सरकार के संशोधित संस्करण, भारत सरकार अधिनियम 1935 के संशोधित संस्करण पर आधारित थे.

Republic Day Rangoli Designs 2021: गणतंत्र दिवस पर बनाएं ये आसान और खूबसूरत रंगोली डिजाइंस, देखें ट्यूटोरियल वीडियो
गणतंत्र दिवस रंगोली डिजाइन, (फोटो क्रेडिट्स: वीडियो ग्रैब )

भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जाता है, 1950 में 26 जनवरी के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था. भारत इस वर्ष अपना 72 वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. भारत पर 200 वर्षों से ब्रिटिश राज कर रहे थे और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के बाद ब्रिटिश राज के शासन से स्वतंत्र हो गया. 14 अगस्त, 1947 को भारत स्वतंत्र हो गया था, फिर भी भारत का कोई स्थायी संविधान नहीं था और भारतीय कानून ब्रिटिश स्थापित सरकार के संशोधित संस्करण, भारत सरकार अधिनियम 1935 के संशोधित संस्करण पर आधारित थे.

हालांकि, दो सप्ताह बाद 29 अगस्त 1947 को एक स्थायी भारतीय संविधान के प्रारूपण के लिए एक मसौदा समिति की नियुक्ति की गई, जिसमें डॉ. बी आर अंबेडकर अध्यक्ष थे. बहुत परिश्रम के बाद, आखिरकार संविधान का मसौदा तैयार किया गया और 26 जनवरी को भारत को संप्रभु गणराज्य घोषित करने के दिन के रूप में चुना गया. 26 जनवरी का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि साल 1929 में इस दिन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश शासन के विपरीत भारतीय स्वतंत्रता (पूर्ण स्वराज) की प्रसिद्ध घोषणा की. इसलिए देश में 26 जनवरी के दिन को त्यौहार की तरह हर्षोल्लास से मनाया जाता है. देश के सभी राज्यों में समारोह का आयोजन होता है. दिल्ली में परेड का आयोजन किया जाता है. इस दिन की ख़ुशी व्यक्त करने के लिए लोग अपने घरों के बाहर साफ सफाई करते हैं, तिरंगा झंडा लगाते हैं. इस दिन लोग घर के बाहर तिरंगे रंग की रंगोली भी बनाते हैं. गणतंत्र दिवस पर अगर आप भी रंगोली बनाना चाहते हैं तो नीचे लेटेस्ट रंगोली डिजाइंस के ट्युटोरियल वीडियो दिए गए हैं, जिन्हें आप फ़ॉलो कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: Republic Day 2021 Office Bay Decoration Ideas: गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अपने ऑफिस को तिरंगे के रंग में सजाएं, इन डेकोरेशन के आइडियाज की लें मदद

गणतंत्र दिवस लेटेस्ट रंगोली डिजाइन वीडियो:

गणतंत्र दिवस आसान रंगोली डिजाइंस:

गणतंत्र दिवस तिरंगा रंगोली डिजाइन:

गणतंत्र दिवस लेटेस्ट रंगोली डिजाइंस:

आशा करते हैं कि आपको ये लेटेस्ट रिपब्लिक डे रंगोली डिजाइंस वीडियो काम जरुर आएंगे. इन आसान रंगोली डिजाइंस को गणतंत्र दिवस पर बनाकर इस दिन को और भी खास बनाएं. हमारी ओर से आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2021 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).