Melbourne Renegades vs Hobart Hurricanes BBL 2024-25 Live Streaming: आज मेलबर्न रेनेगेड्स और होबार्ट हरिकेन्स के बीच मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
बिग बैश लीग 2024-25 का पांचवां मैच आज मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम होबार्ट हरिकेन्स के बीच आज यानी 19 दिसंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जिलॉन्ग के साइमंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा.
Melbourne Renegades vs Hobart Hurricanes 5th Match Big Bash League 2024-25 Live Streaming: बिग बैश लीग 2024-25 का पांचवां मैच आज मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम होबार्ट हरिकेन्स के बीच आज यानी 19 दिसंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जिलॉन्ग के साइमंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. मेलबर्न रेनेगेड्स को टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम सपने दूसरे मैच में होबार्ट हरिकेन्स को हराकर पहली जीत दर्ज करना चाहेगी. दूसरी ओर होबार्ट हरिकेन्स की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलेगी और जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: ZIM vs AFG 2nd ODI 2024 Dream11 Team Prediction: दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को कड़ी टक्कर देने के इरादे से उतरेगी जिम्बाब्वे, यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम
बिग बैश लीग 2024-25 में मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम होबार्ट हरिकेन्स के बीच पांचवां मुकाबला कब खेला जाएगा?
बिग बैश लीग 2024-25 में मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम होबार्ट हरिकेन्स के बीच पांचवां मुकाबला आज यानी 19 दिसंबर शुक्रवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से जिलॉन्ग के साइमंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.
बिग बैश लीग 2024-25 में मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम होबार्ट हरिकेन्स के पांचवां मुकाबला कहां देखें?
बिग बैश लीग 2024-25 में मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम होबार्ट हरिकेन्स के बीच पांचवें मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं.
दोनों टीमों की स्क्वाड
होबार्ट हरिकेंस टीम: मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), बेन मैकडरमॉट, शाई होप, कैलेब ज्वेल, टिम डेविड, निखिल चौधरी, क्रिस जॉर्डन, मिशेल ओवेन, नाथन एलिस (कप्तान), रिले मेरेडिथ, पीटर हैटज़ोग्लू, बिली स्टैनलेक, वकार सलामखेल, मार्कस बीन
मेलबर्न रेनेगेड्स टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश ब्राउन, टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), मैकेंज़ी हार्वे, लॉरी इवांस, विल सदरलैंड (कप्तान), फर्गस ओ नील, थॉमस स्टीवर्ट रोजर्स, केन रिचर्डसन, एडम ज़म्पा, गुरिंदर संधू, जैकब बेथेल, जोनाथन वेल्स, कैलम स्टो
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2024 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

