Who Is Mitchell Owen? चोटिल ग्लेन मैक्सवेल की जगह लेने आ गया नया तूफानी खिलाड़ी! जानिए कौन हैं पंजाब किंग्स के स्टार मिचेल ओवेन
मिचेल ओवेन वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने बिग बैश लीग 2024-25 के फाइनल में धमाकेदार पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा था. 23 वर्षीय मिचेल ओवेन ने होबार्ट में खेले गए BBL फाइनल में सिडनी थंडर के खिलाफ महज़ 39 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया
IPL 2025: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम को एक बड़ा झटका तब लगा जब ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अंगुली में फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह एक युवा और तेजतर्रार बल्लेबाज़ मिचेल ओवेन को शामिल करने का फैसला किया है. मिचेल ओवेन वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने बिग बैश लीग 2024-25 के फाइनल में धमाकेदार पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा था. 23 वर्षीय मिचेल ओवेन ने होबार्ट में खेले गए BBL फाइनल में सिडनी थंडर के खिलाफ महज़ 39 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया. RCB बनाम CSK TATA IPL 2025 मैच से पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फैंस ने बेचीं जेल की जर्सी, वीडियो हुआ वायरल
उन्होंने इस मैच में 108 रन की पारी 42 गेंदों पर खेली जिसमें 17 चौके शामिल थे. इस तूफानी बल्लेबाज़ी के दम पर होबार्ट हरिकेन्स ने अपना पहला BBL खिताब जीता और ओवेन को "प्लेयर ऑफ द मैच" का पुरस्कार मिला.
जानिए कौन हैं पंजाब किंग्स के नए बल्लेबाज़ मिचेल ओवेन:
- मिचेल जेम्स ओवेन का जन्म 16 सितंबर 2001 को किंग्सटन (होबार्ट के पास) में हुआ था.
- वह दाएं हाथ के बल्लेबाज़ और मीडियम पेस गेंदबाज़ हैं.
- ओवेन ने घरेलू क्रिकेट में तस्मानिया के लिए लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं.
- उन्होंने फरवरी 2021 में क्वींसलैंड के खिलाफ लिस्ट ए डेब्यू किया, जबकि अक्टूबर 2023 में साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फर्स्ट क्लास डेब्यू किया.
- उन्होंने अब तक 14 फर्स्ट क्लास मैचों में 558 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं.
- लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 17 मैचों में 326 रन बनाए हैं.BBL में मचाया धमाल, अब IPL में दिखाएंगे कमाल?
BBL 2024-25 में ओवेन ने पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ अपना पहला टी20 शतक लगाया था और फिर फाइनल में भी दूसरी सेंचुरी ठोकी. 42 गेंदों की पारी में 257.14 की स्ट्राइक रेट से 108 रन ठोकने वाले ओवेन ने साबित कर दिया कि वह T20 के लिए परफेक्ट फिनिशर हैं. ओवेन ने PSL और SA20 जैसी बड़ी लीग्स में भी हिस्सा लिया है. PSL में उनका औसत 198+ और BBL में 184+ का स्ट्राइक रेट है. इस समय वह Peshawar Zalmi टीम के लिए PSL खेल रहे हैं.
क्या मिचेल ओवेन बन पाएंगे मैक्सवेल के असली विकल्प?
हालांकि, मिचेल ओवेन को सीधे तौर पर ग्लेन मैक्सवेल का ‘सटीक विकल्प’ नहीं कहा जा सकता क्योंकि मैक्सवेल एक अनुभवी स्पिनिंग ऑलराउंडर हैं जो मिडिल ऑर्डर को संभालते हैं और विकेट भी निकालते हैं. दूसरी ओर, ओवेन एक विशुद्ध फिनिशर हैं जिनका काम है आखिरी ओवरों में तेजी से रन जोड़ना. पंजाब किंग्स के थिंक टैंक ने उन्हें फिनिशर के रूप में तैयार करने का मन बनाया है. वह लंबे समय तक टिकने वाले बल्लेबाज नहीं हैं लेकिन डेथ ओवर्स में 180+ की स्ट्राइक रेट से टीम की रन गति को बढ़ा सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

