क्रिकेट

RCB Fans Sell Jail Jerseys: RCB बनाम CSK TATA IPL 2025 मैच से पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फैंस ने बेचीं जेल की जर्सी, वीडियो हुआ वायरल

बेंगलुरु के कुछ फैंस ‘जेल जर्सी’ बेचते हुए नजर आए, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यह जर्सी सफेद और काले रंग की थी, जिस पर "2016-17" लिखा हुआ था. गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स 2016 और 2017 में आईपीएल से सस्पेंड रही थी, जो स्पॉट फिक्सिंग विवाद की वजह से था

RCB Fans Sell Jail Jerseys: RCB बनाम CSK TATA IPL 2025 मैच से पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फैंस ने बेचीं जेल की जर्सी, वीडियो हुआ वायरल

RCB Fans Sell Jail Jerseys: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच 3 मई को खेले गए साउदर्न डर्बी मुकाबले से पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला. बेंगलुरु के कुछ फैंस ‘जेल जर्सी’ बेचते हुए नजर आए, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यह जर्सी सफेद और काले रंग की थी, जिस पर "2016-17" लिखा हुआ था. गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स 2016 और 2017 में आईपीएल से सस्पेंड रही थी, जो स्पॉट फिक्सिंग विवाद की वजह से था. अगर मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में दो रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही राजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी टीम 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है और प्लेऑफ में अपनी जगह भी पक्की कर ली है. दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच में टूटे ये सारे रिकार्ड्स, इन दिग्गजों के नाम दर्ज हुआ खास काकारनामा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).