क्रिकेट

SYT vs MLS Knockout BBL 2025 Dream11 Team Prediction: आज सिडनी थंडर और मेलबर्न स्टार्स के बीच मुकाबला, यहां जानें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और बेस्ट ड्रीम11 टीम

बिग बैश लीग 2024-25 का नॉक आउट मैच आज सिडनी थंडर और मेलबर्न स्टार्स के बीच आज यांनी 21 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी के सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम में खेला जाएगा. सिडनी थंडर ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. सिडनी थंडर ने 10 मैच में 5 में जीत, 2 में हार और 2 मैच बेनतीजा रहा है.

SYT vs MLS Knockout BBL 2025 Dream11 Team Prediction: आज सिडनी थंडर और मेलबर्न स्टार्स के बीच मुकाबला, यहां जानें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और बेस्ट ड्रीम11 टीम
SYT vs MLS (Photo: @StarsBBL/@ThunderBBL)

Sydney Thunder vs Melbourne Stars Knockout Big Bash League 2024-25 Dream11 Team Prediction: बिग बैश लीग 2024-25 का नॉक आउट मैच आज सिडनी थंडर और मेलबर्न स्टार्स के बीच आज यांनी 21 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी के सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम में खेला जाएगा. सिडनी थंडर ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. सिडनी थंडर ने 10 मैच में 5 में जीत, 2 में हार और 2 मैच बेनतीजा रहा है. अंक तालिका में सिडनी थंडर की टीम 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही. दूसरी ओर, मेलबर्न स्टार्स ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. पहले 5 मैच हारने के बाद टीम ने लगातार 5 मैच जीते. मेलबर्न स्टार्स ने 10 मैचों में 5 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा. मेलबर्न स्टार्स की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: Sydney Thunder vs Melbourne Stars Knockout BBL 2025 Live Streaming: आज सिडनी थंडर और मेलबर्न स्टार्स के बीच होगी काटें की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

बिग बैश लीग में सिडनी थंडर और मेलबर्न स्टार्स की टीम 21 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें सिडनी थंडर का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. सिडनी थंडर ने 21 में से 11 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि मेलबर्न स्टार्स को 10 मैचों में जीत मिली है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. इसे इतना पता चलता है दोनों टीमें जब भी भिड़ती है तो काटें की टक्कर होती है. लेकिन सिडनी थंडर का रिकॉर्ड बेहतर है.

पिच रिपोर्ट

सिडनी के सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम की परिस्थितियां बल्ले और गेंद के बीच संतुलित प्रदान करती हैं. मैच की दोनों पारियों में तेज़ गेंदबाज़ प्रभावी साबित हो सकते हैं, जबकि खेल के दूसरे भाग के दौरान स्पिनरों से बड़ी भूमिका निभा सकतें हैं. इस बीबीएल 2024-25 सीज़न में इस स्थल पर पहली पारी का औसत कुल 159 रहा है.

सिडनी थंडर और मेलबर्न स्टार्स ड्रीम11 भविष्यवाणी: बल्लेबाज की पसंद

सिडनी थंडर की और से डेविड वार्नर एक विष्फोटक बल्लेबाज हैं. जो मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ एक बड़ी पारी खेल सकतें हैं. इसके अलावा ओलिवर डेविस, ह्यूग वीबगेन भी अपनी टीम में रखने की कोशिश करें. दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में है तो ड्रीम11 टीम के लिए अच्छा विकल्प होंगे. वहीं मेलबर्न स्टार्स की ओर से थॉमस फ्रेजर रोजर्स, हिल्टन कार्टराइट हैं. दोनों में किसी एक या दोनों को आप अपनी टीम रख सकतें हैं. जो अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेल सकतें हैं.

विकेटकीपर में किसे टीम में शामिल करें?

विकेटकीपर में सिडनी थंडर के मैथ्यू गिलकेस, सैम बिलिंग्स हैं. इसके अलावा मेलबर्न स्टार्स की ओर से सैम हार्पर और पीटर हैंड्सकॉम्ब को आप अपनी ड्रीम11 टीम में शमिल कर सकतें हैं.

सिडनी थंडर और मेलबर्न स्टार्स ड्रीम11 प्रेडिक्शन: ऑलराउंडर और गेंदबाज की पसंद

दोनों टीमों में ऑलराउंडर की भरमार है. सिडनी थंडर की ओर से क्रिस ग्रीन एक अच्छा विकल्प होंगे. जो गेंद और बल्ले दोनों से कमाल सकतें हैं और अनुभवी खिलाड़ी भी है. इसके अलावा सिडनी थंडर की ओर से जॉर्ज गार्टन भी अच्छा विकल्प होंगे. मेलबर्न स्टार्स की ओर से ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टॉम कुरेन केर अच्छा विकल्प होंगे. इसके अलावा गेंदबाजी में तनवीर संघा, नाथन मैकएंड्रू, टॉम एंड्रयूज, मोहम्मद हसनैन, जोएल पेरिस, उसामा मीर, मार्क स्टेकेटी, पीटर सिडल, इन गेंदबाजों के साथ जा सकतें हैं.

बेस्ट संभावित ड्रीम11 टीम

विकेटकीपर: सैम बिलिंग्स, पीटर हैंड्सकॉम्ब,. इसके अलावा सैम हार्पर, मैथ्यू गिलकेस का भी विकल्प है. (तीनों में से किसी एक के साथ भी आप जा सकतें हैं, अपनी चॉइस के अनुसार फिर उस कंडीशन में आप अपनी टीम में ऑल राउंडर अधिक शामिल कर सकेंगे)

बल्लेबाज: डेविड वार्नर, ओलिवर डेविस (हिल्टन कार्टराइट की जगह एक गेंदबाज अधिक शामिल कर सकतें हैं)

ऑलराउंडर्स: क्रिस ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस

गेंदबाज: टॉम एंड्रयूज, जोएल पेरिस, उसामा मीर, मार्क स्टेकेटी

कप्तान और उपकप्तान: मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), डेविड वार्नर (उपकप्तान).

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

सिडनी थंडर: ओलिवर डेविस, डेविड वार्नर (कप्तान), मैथ्यू गिलकेस, सैम बिलिंग्स (विकेट कीपर), जॉर्ज गार्टन, ह्यूग वीबगेन, क्रिस ग्रीन, तनवीर संघा, नाथन मैकएंड्रू, टॉम एंड्रयूज, मोहम्मद हसनैन

मेलबर्न स्टार्स: थॉमस फ्रेजर रोजर्स, सैम हार्पर (विकेट कीपर), पीटर हैंड्सकॉम्ब,, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), हिल्टन कार्टराइट, टॉम कुरेन, जोएल पेरिस, उसामा मीर, मार्क स्टेकेटी, पीटर सिडल

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2025 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).