Mahavir Jayanti 2025 Messages: हैप्पी महावीर जयंती! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes और GIF Greetings
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती को लोग धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं. इस अवसर पर जैन धर्म के लोग प्रभातफेरी निकालते हैं, फिर भव्य जुलूस के साथ पालकी यात्रा निकाली जाती है. ऐसे में आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए दोस्तों रिश्तेदारों से हैप्पी महावीर जयंती कह सकते हैं.
Mahavir Jayanti 2025 Messages in Hindi: हिंदू पंचाग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) मनाई जाती है, इसलिए चैत्र शुक्ल के 13वें दिन महावीर भगवान (Bhagwan Mahavir) का जन्मोत्सव मनाया जाता है. ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार इस साल 10 अप्रैल 2025 को महावीर जयंती मनाई जा रही है. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म वैशाली के गणतंत्र राज्य क्षत्रिय कुंडलपुर में हुआ था. उनके पिता का नाम सिद्धार्थ और माता का नाम त्रिशला था. भगवान महावीर को बचपन में वर्धमान कहकर पुकारा जाता था. जैन धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, 30 वर्ष की आयु में भगवान महावीर संसार से विरक्त हो गए थे और उन्होंने राज वैभव को त्यागकर संन्यास ले लिया. संन्यास लेने के बाद वे आत्मकल्याण के मार्ग पर निकल गए, फिर उन्होंने 12 साल तक कठोर तप किया और उन्हें आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई.
अहिंसा को सबसे उच्चतम नैतिक गुण बताने वाले भगवान महावीर को 72 साल की उम्र में पावापुरी में मोक्ष की प्राप्ति हुई थी. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती को लोग धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं. इस अवसर पर जैन धर्म के लोग प्रभातफेरी निकालते हैं, फिर भव्य जुलूस के साथ पालकी यात्रा निकाली जाती है. ऐसे में आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए दोस्तों रिश्तेदारों से हैप्पी महावीर जयंती कह सकते हैं.





जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर ने दुनिया को सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, अचौर्य (अस्तेय) और ब्रह्मचर्य का ज्ञान दिया था, जिसे जैन धर्म के पंचशील सिद्धांत के तौर पर जाना जाता है. भगवान महावीर ने लोगों को मानव प्रेम और मित्रता का संदेश दिया. इतना ही नहीं उन्होंने इंसानों को मिट्टी, पानी, अग्नि, वायु, वनस्पति, कीड़े-मकौड़े, पशु और पक्षियों के लिए भी मित्रता व अहिंसा का भाव रखने की शिक्षा दी. जैन धर्म के अनुयायियों के लिए महावीर जयंती का पर्व बेहद खास माना जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

