त्योहार

Labh Panchami 2025 Messages: लाभ पंचमी की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes और Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

लाभ पंचमी (Labh Panchami) गुजरात में व्यापक रूप से मनाया जाने वाला एक शुभ त्योहार है. इस वर्ष यह बुधवार, 26 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. सौभाग्य पंचमी (Saubhagya Panchami), ज्ञान पंचमी (Gyan Panchami) और लाभ पंचम (Labh Pancham) जैसे कई नामों से प्रसिद्ध इस दिन का समृद्धि, ज्ञान और सौभाग्य से गहरा संबंध है...

Labh Panchami 2025 Messages: लाभ पंचमी की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes और Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
लाभ पंचमी 2025 (Photo: File Image)

Labh Panchami 2025 Messages: लाभ पंचमी (Labh Panchami) गुजरात में व्यापक रूप से मनाया जाने वाला एक शुभ त्योहार है. इस वर्ष यह बुधवार, 26 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. सौभाग्य पंचमी (Saubhagya Panchami), ज्ञान पंचमी (Gyan Panchami) और लाभ पंचम (Labh Pancham) जैसे कई नामों से प्रसिद्ध इस दिन का समृद्धि, ज्ञान और सौभाग्य से गहरा संबंध है. गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में इसे सौभाग्य-लाभ पंचमी भी कहा जाता है, जिसमें "सौभाग्य" का अर्थ अच्छा भाग्य और "लाभ" का अर्थ लाभ होता है. गुजरात में लाभ पंचमी दिवाली का अंतिम दिन माना जाता है. नए बिजनेस शुरू करने के लिए लाभ पंचमी का दिन बहुत शुभ मनाता जाता है. इस दिन कोई भी पूजा पाठ करना शुभ माना जाता है. इस दिन गृह प्रवेश भी बहुत शुभ माना जाता है. लाभ पंचमी पर व्यवसायी अपने बही खातों की पूजा करते हैं. यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2025 Wishes: छठ पूजा के इन शानदार हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं

गुजरात में इस दिन का बहुत महत्व है, क्योंकि यह समृद्धि और सफलता से जुड़ी है. नवीनीकरण का प्रतिक है. लाभ पंचमी के दिन व्यापारी सभी पुराने बही खाते बंद करते हैं और नए बही खाते बनाते हैं. लाभ पंचमी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से व्यापार में लाभ मिलता है और शिव-पार्वती की पूजा से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है. इस दिन लोग पर्व की शुभकामनाएं देते हैं. ऐसे में आप भी इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को लाभ पंचमी की बधाई दे सकते हैं.

1- पल-पल सुनहरे फूल खिले,

कभी न हो कांटों का सामना,

जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे,

लाभ पंचमी पर हमारी यही शुभकामना.

लाभ पंचमी की शुभकामनाएं

लाभ पंचमी (Photo: File Image)

2- सौभाग्य पंचमी के पावन पर्व पर,

भगवान आपको और आपके परिवार को,

सुख-समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करें.

लाभ पंचमी की शुभकामनाएं

सौभाग्य पंचमी (Photo: File Image)

3- लाभ पंचमी का ये त्योहार,

आपके जीवन में लाए खुशियां अपार,

मां लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,

शुभकामना हमारी करें स्वीकार.

लाभ पंचमी की शुभकामनाएं

ज्ञान पंचमी (Photo: File Image)

4- हर दम खुशियां हो साथ,

कभी दामन न हो खाली,

हम सब की तरफ से,

विश यू हैप्पी लाभ पंचमी.

लाभ पंचमी की शुभकामनाएं

ज्ञान पंचमी 2025 (Photo: File Image)

5- सदा आपके पर धन की वर्षा हो,

हर जगह सिर्फ आपका ही नाम हो,

दिन-रात आपके कारोबार में लाभ हो,

आप कामयाबी के नए आयाम पर पहुंचे.

लाभ पंचमी की शुभकामनाएं

सौभाग्य पंचमी 2025 (Photo: File Image)

लाभ पंचमी को गुजराती और व्यापारी समुदाय के लोग बहुत शुभ मानते हैं. इस दिन नए बिजनेस की शुरुआत, गृह प्रवेश आदि शुभ माना जाता है. इस दिन को जीवन में सौभाग्य, सुख-समृद्धि और लाभ लाने वाला माना जाता है. इसके साथ ही इस दिन चोपड़ी पूजन करने के अलावा गरीबों को भोजन कराना और दान-पुण्य करना अच्छा माना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2025 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).