Kiss Day 2026 Messages In Hindi: फरवरी यानी प्यार के महीने की खुमारी अब अपने शबाब पर है. वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) के सातवें दिन, यानी 13 फरवरी को दुनिया भर के कपल्स 'किस डे' (Kiss Day) मना रहे हैं. 14 फरवरी के मुख्य उत्सव से ठीक एक दिन पहले आने वाला यह दिन प्रेमियों और विवाहित जोड़ों के लिए बेहद खास होता है. यह दिन न केवल शारीरिक निकटता, बल्कि दो दिलों के बीच गहरे भावनात्मक जुड़ाव और भरोसे को व्यक्त करने का एक जरिया है.
विशेषज्ञों और मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, हर तरह के 'किस' का अपना एक अलग भावनात्मक अर्थ और महत्व होता है, जो पार्टनर की मनोदशा और इरादों को समझने में मदद करता है:
- माथे पर किस: पार्टनर के प्रति गहरे सम्मान, सुरक्षा के एहसास और निस्वार्थ प्रेम को दर्शाता है.
- गाल पर किस: यह आकर्षण, सहयोग और रिश्ते की पूर्णता का प्रतीक माना जाता है.
- हाथों पर किस: यह पार्टनर के प्रति आपके अटूट विश्वास और प्रशंसा को जाहिर करता है.
- होठों पर किस: यह प्यार में जुनून, दीवानगी और एक-दूसरे के प्रति समर्पण का प्रतीक है.
वैलेंटाइन वीक के सातवें दिन यानी 13 फरवरी को 'किस डे' मनाया जाता है. यदि आप इस 'किस डे' को यादगार बनाना चाहते हैं, तो उपहारों के साथ-साथ इन खूबसूरत हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपने पार्टनर को विश कर सकते हैं, साथ ही रोमांटिक अंदाज में अपना हाल-ए-दिल भी उनसे कह सकते हैं.





रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक प्यार भरा 'किस' कपल्स के दिल को सुकून पहुँचाने के साथ-साथ तनाव को कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है. 7 फरवरी को 'रोज डे' से शुरू हुआ यह सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही जीआईएफ (GIF) और रोमांटिक फोटो एसएमएस का दौर जारी है, जिससे दूर रहने वाले पार्टनर भी एक-दूसरे से अपनी भावनाओं का इजहार कर रहे हैं.
आज के दिन कई कपल्स सरप्राइज डेट या डिनर की भी प्लानिंग करते हैं ताकि वैलेंटाइन डे से पहले इस दिन को पूरी तरह से यादगार बनाया जा सके.












QuickLY