त्योहार

Happy Kajari Teej 2019 Wishes: भेजें ये शानदार WhatsApp Messages, Facebook Greetings, GIF, Photo SMS, Wallpapers और दें कजरी तीज की शुभकामनाएं

महिलाओं के अखंड सौभाग्य का पर्व कजरी तीज आज देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जा रहा है. इस खास अवसर पर महिलाएं एक-दूसरे को कजरी तीज के प्यार भरे मैसेजेस भेजकर शुभकामनाएं देती हैं. आप भी इन शानदार वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग, फोटो एसएमएस, जीआईएफ और वॉलपेपर्स भेजकर कजरी तीज की बधाई दे सकती हैं.

Happy Kajari Teej 2019 Wishes: भेजें ये शानदार WhatsApp Messages, Facebook Greetings, GIF, Photo SMS, Wallpapers और दें कजरी तीज की शुभकामनाएं
कजरी तीज की शुभकामनाएं (Photo Credits: File Image)

Kajari Teej Wishes and Messages: सुहागन महिलाओं (Married Women) के लिए आज का दिन बहुत खास है, क्योंकि आज देश के विभिन्न हिस्सों में कजरी तीज (kajari Teej) का त्योहार मनाया जा रहा है. हर साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का पर्व मनाया जाता है. इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना से व्रत करती हैं, जबकि अविवाहित लड़कियां अच्छे वर की कामना कर इस व्रत को करती हैं. कजरी तीज पर हाथों में मेहंदी रचाने और सोलह श्रृंगार का बहुत महत्व बताया जाता है. महिलाएं सज-संवरकर भगवान शिव (Lord Shiva) और माता गौरी (Mata Parvati) के कजरी स्वरूप की पूजा करती हैं. विधि-विधान से पूजा करने के बाद शाम को चंद्र को अर्घ्य दिया जाता है.

इस खास मौके पर महिलाएं एक-दूसरे को कजरी तीज के प्यार भरे मैसेजेस (Kajari Teej Wishes And Messages) भेजकर शुभकामनाएं देती हैं. आप भी इन शानदार वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग, फोटो एसएमएस, जीआईएफ और वॉलपेपर्स को भेजकर कजरी तीज की बधाई दे सकती हैं.

1- मेरा मन झूम-झूम नाचे,

गाए तीज के हरियाली गीत,

आज पिया संग झूलेंगे,

संग मनाएंगे कजरी तीज.

कजरी तीज की शुभकामनाएं

कजरी तीज 2019 (Photo Credits: File Image)

2- कजरी तीज का त्यौहार है,

गुजियों की बहार है,

पेड़ों पर पड़े हैं झूले,

दिलो में सबके प्यार है.

कजरी तीज की शुभकामनाएं यह भी पढें: Kajari Teej 2019 Mehndi Designs: कजरी तीज पर महिलाएं लगाती हैं अपने हाथों और पैरों में मेहंदी, इस अवसर पर आप भी ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइन

कजरी तीज 2019 (Photo Credits: File Image)

3- तीज है उमंगो का त्योहार,

फूल खिले हैं बागों में, बारिश की है फुहार

दिल से आप सब को मुबारक हो,

कजरी तीज का यह प्यारा त्योहार.

कजरी तीज की शुभकामनाएं

कजरी तीज 2019 (Photo Credits: File Image)

4- मदहोश कर देती है,

कजरी तीज की बहार,

गाता है ये दिल झूम कर,

जब झूले हम सखियों के संग.

कजरी तीज की शुभकामनाएं

कजरी तीज 2019 (Photo Credits: File Image)

5- कच्ची-पक्की नीम की निंबोली,

सावन के बाद भादो आयो रे,

मेरा दिल धड़का जाए,

सावन के बाद भादो आयो रे,

संग अपने कजरी तीज का त्योहार लायो रे.

कजरी तीज की शुभकामनाएं यह भी पढें: Kajari Teej 2019: अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं करती हैं कजरी तीज का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, कथा और पूजा विधि

कजरी तीज 2019 (Photo Credits: File Image)

6- आया रे आया तीज का त्योहार,

मिलकर गाएं गीतों की मल्हार,

सबको मिले खुशियां अपार,

फैलता रहे बस प्यार ही प्यार,

मुबारक हो आपको कजरी तीज का त्योहार.

कजरी तीज की शुभकामनाएं

कजरी तीज 2019 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि कजरी तीज के दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और कजरी गीत गाए जाते हैं. इस दिन घरों में झूला डाला जाता है और महिलाएं झूला झूलती हैं. इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2019 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).