Kaal Bhairav Jayanti 2025 Wishes: काल भैरव जयंती के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
कहा जाता है कि काल भैरव से काल भी भयभीत हो जाते हैं, इसलिए उनकी पूजा करने वाले साधकों के जीवन में किसी भी प्रकार का भय नहीं रहता है. भगवान भैरव अपने भक्तों के सभी दुख दूर करते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को काल भैरव जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Kaal Bhairav Jayanti 2025 Wishes in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को काल भैरव जयंती (Kaal Bhairav Jayanti) का पर्व मनाया जाता है, जिसका हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है. यह पर्व भगवान शिव (Bhagwan Shiv) के रौद्र और उग्र स्वरूप काल भैरव (Kaal Bhairav) जी को समर्पित है. काल भैरव जयंती को भैरव अष्टमी या कालाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान काल भैरव का प्राकट्य हुआ था, इसी दिन भगवान शिव ने काल भैरव के रूप में अवतार लिया था. ऐसे में इस तिथि पर उनकी पूजा करने से साधक को भय, पाप और सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है. इस साल उदयातिथि के अनुसार, 12 नवंबर 2025 को काल भरैव जयंती मनाई जा रही है.
कहा जाता है कि काल भैरव से काल भी भयभीत हो जाते हैं, इसलिए उनकी पूजा करने वाले साधकों के जीवन में किसी भी प्रकार का भय नहीं रहता है. भगवान भैरव अपने भक्तों के सभी दुख दूर करते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को काल भैरव जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

भगवान शिव के पांचवें अवतार माने जाने वाले काल भैरव कई रूपों में पूजे जाते हैं. रुद्रयामल तंत्र में 64 भैरव का जिक्र मिलता है, लेकिन आमतौर पर उनके दो स्वरूपों की पूजा की जाती है. भैरव के बटुक स्वरूप को जहां सौम्य माना जाता है तो वहीं काल भैरव को उग्र माना जाता है. हाथ में त्रिशूल, तलवार और डंडा होने के कारण इन्हें दंडपाणि के नाम से भी पूजा जाता है. काल भैरव जी की पूजा करने से साधक की सभी विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं और वो अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2025 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).