Indira Ekadashi 2025 Wishes: इंदिरा एकादशी के इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
ऐसी मान्यता है कि इंदिरा एकादशी के दिन व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है. इस दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध विधि और ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए, साथ ही गाय, कौवे और कुत्ते को भी भोजन देना चाहिए. इंदिरा एकादशी की आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Indira Ekadashi 2025 Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) की उपासना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है, क्योंकि यह तिथि जगत के पालनहार श्रीहरि को अत्यंत प्रिय है. मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से साधक को जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी (Indira Ekadashi) का व्रत किया जाता है. इस साल 17 सितंबर 2025 को इंदिरा एकादशी मनाई जा रही है. पितृ पक्ष में पड़ने वाली इस एकादशी को पितरों के उद्धार और उन्हें प्रसन्न करने का दिन भी माना जाता है. यदि इंदिरा एकाशी पर सच्चे भाव से पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य जैसे कार्य किए जाएं तो पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. इसके साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है.
ऐसी मान्यता है कि इंदिरा एकादशी के दिन व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है. इस दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध विधि और ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए, साथ ही गाय, कौवे और कुत्ते को भी भोजन देना चाहिए. इंदिरा एकादशी की आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

इंदिरा एकादशी की शुभकामनाएं

ऐसा कहा जाता है कि इंदिरा एकादशी का व्रत रखने वाले को स्वर्ग की प्राप्ति होती है और वो जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्त हो जाता है. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है, इसलिए जो भी भक्त एकादशी का व्रत भक्ति भाव के साथ करता है उस पर भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. कहा जाता है कि इंदिरा एकादशी का व्रत करने से पितरों की आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है. इसके साथ ही जिन लोगों की कुंडली में पितृदोष है, उन्हें इस एकादशी का व्रत अवश्य करना चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2025 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).