Hug Day 2026 Wishes: हग डे के इन रोमांटिक हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings को भेजकर दें पार्टनर को शुभकामनाएं
इस हग डे पर यदि आप अपने पार्टनर से दूर हैं या अपनी भावनाओं को शब्दों का रूप देना चाहते हैं तो आप रोमांटिक शुभकामना संदेशों को उनके साथ शेयर कर सकते हैं. वैलेंटाइन वीक के छठे दिन आप इन रोमांटिक हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपने पार्टनर को हग डे की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Hug Day 2026 Wishes In Hindi: वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) अब अपने खुशनुमा पड़ाव पर पहुंच चुका है. 7 फरवरी से शुरू हुआ प्यार का यह उत्सव अब अपने छठे दिन यानी 'हग डे' (Hug Day) तक आ गया है. हर साल 12 फरवरी को मनाया जाने वाला यह दिन कपल्स के लिए शब्दों से ज्यादा स्पर्श के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर होता है. प्यार की गर्माहट और सुरक्षा का एहसास दिलाने वाला यह दिन रिश्तों में नई ताजगी लाने का काम करता है.
हग डे केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह आपसी भरोसे को मजबूत करने का प्रतीक है. किसी को प्यार से गले लगाना न केवल सांत्वना देता है, बल्कि खुशी और अपनेपन का संचार भी करता है. विशेषज्ञों का मानना है कि 'हग' करने का सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, क्योंकि इससे शरीर में 'ऑक्सीटोसिन' नामक हार्मोन रिलीज होता है, जो तनाव को कम करने में मदद करता है.
इस हग डे पर यदि आप अपने पार्टनर से दूर हैं या अपनी भावनाओं को शब्दों का रूप देना चाहते हैं तो आप रोमांटिक शुभकामना संदेशों को उनके साथ शेयर कर सकते हैं. वैलेंटाइन वीक के छठे दिन आप इन रोमांटिक हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपने पार्टनर को हग डे की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.





अक्सर माना जाता है कि हग डे केवल प्रेमी जोड़ों के लिए है, लेकिन हकीकत में इसे आप अपने माता-पिता, भाई-बहन और दोस्तों के साथ भी सेलिब्रेट कर सकते हैं. एक जादू की झप्पी किसी के भी दिन को खुशनुमा बना सकती है. रिश्तों के शुरुआती दौर में रह रहे कपल्स के लिए यह दिन एक-दूसरे के साथ सहज (Comfortable) होने का बेहतरीन मौका प्रदान करता है.
गौरतलब है कि वैलेंटाइन वीक का समापन 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ होता है. हग डे (12 फरवरी) के बाद अगला दिन 'किस डे' (13 फरवरी) के रूप में मनाया जाता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आज सुबह से ही 'हग डे' के मीम्स और खूबसूरत पोस्ट ट्रेंड कर रहे हैं, जो इस दिन की लोकप्रियता को दर्शाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2026 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

