त्योहार

Hindi Diwas 2019 Wishes & Messages: हिंदी दिवस पर Facebook, WhatsApp, Instagram, Twitter के जरिए भेजें ये खूबसूरत Greetings, Photo SMS, GIF, Wallpapers और बढ़ाएं अपनी मातृभाषा का मान

आज 14 सितंबर है और यह दिन देश की राजभाषा हिंदी को समर्पित है. हिंदी भाषा हिंदुस्तान की पहचान है, क्योंकि विविधताओं के इस देश में कई भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन हिंदी एकमात्र ऐसी भाषा है, जिसे हर हिंदुस्तानी आसानी से समझ और बोल सकता है. इस खास अवसर पर अपनी मातृभाषा में सोशल मीडिया के जरिए ये खूबसूरत मैसेजेस, ग्रीटिंग्स भेजकर इस भाषा का मान बढ़ाएं.

Hindi Diwas 2019 Wishes & Messages: हिंदी दिवस पर Facebook, WhatsApp, Instagram, Twitter के जरिए भेजें ये खूबसूरत Greetings, Photo SMS, GIF, Wallpapers और बढ़ाएं अपनी मातृभाषा का मान
हिंदी दिवस 2019 (Photo Credits: File Image)

Hindi Diwas 2019 Wishes & Messages In Hindi: हिंदी हैं हम वतन है हिंदुस्तान हमारा... आज 14 सितंबर है और यह दिन देश की राजभाषा हिंदी (Hindi) को समर्पित है. हिंदी भाषा (Hindi Language) हिंदुस्तान की पहचान है, क्योंकि विविधताओं के इस देश में कई भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन हिंदी एकमात्र ऐसी भाषा है, जिसे हर हिंदुस्तानी आसानी से समझ और बोल सकता है. आज हर तरफ अंग्रेजी भाषा का प्रभाव देखने को मिलता है, लेकिन हिंदी भाषा की बात ही कुछ निराली है. यह एक ऐसी भाषा है जिसके जरिए व्यक्ति अपनी भावनाओं या अपनी बातों को अच्छी तरह से अभिव्यक्त कर सकता है. हिंदी भाषा के गौरव और मान-सम्मान को आगे बढ़ाने के मकसद से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Hindi Diwas) मनाया जाता है.

इस डिजिटल दुनिया में भी कई ऐसे हिंदी भाषी या हिंदी प्रेमी हैं जो इस भाषा को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास करते रहते हैं. अब जब मौका है हिंदी दिवस का तो इस बेहद खास दिन अपनी मातृभाषा हिंदी में इन खूबसूरत मैसेजेस, ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस, वॉलपेपर्स को वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए भेजकर अपने प्रियजनों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दें और इस भाषा का मान बढाएं.

1- हिंदी है तो हैं हम,

बिन हिंदी क्या हैं हम,

हिंदी से बढ़ती देश की शान,

इससे ही होगा हमारा सम्मान.

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं यह भी पढ़ें: Hindi Diwas 2019 Wishes: हिंदी प्रेमियों के लिए बेहद खास है हिंदी दिवस, भेजें ये प्यारे WhatsApp Stickers, Facebook Messages, Greetings, GIF, Photo SMS, Wallpapers और दें शुभकामनाएं

हिंदी दिवस 2019 (Photo Credits: File Image)

2- हिंदी को आगे बढ़ाना है,

उन्नति की राह पर ले जाना है,

केवल एक दिन ही नहीं,

हमें नित हिंदी दिवस मनाना है.

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

हिंदी दिवस 2019 (Photo Credits: File Image)

3- हिंदी भारत माता की बिंदी है,

इसे मस्तक पर सजाना है,

यह भारत माता का वो गहना है,

जिसे हमें सर-आंखों पर बिठाना है.

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

हिंदी दिवस 2019 (Photo Credits: File Image)

4- हिंदुस्तान की शान है हिंदी,

हर हिंदुस्तानी की पहचान है हिंदी,

एकता की अनुपम परंपरा है हिंदी,

हर दिल का अरमान है हिंदी.

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

हिंदी दिवस 2019 (Photo Credits: File Image)

5- हिंदी आर्शीवाद सी है, अंग्रेजी एक आफत है,

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, यह हमारी विरासत है,

हिंदुस्तान में लगी भाषाओं की अनेकों फुलवारी है,

इनमें हमको सबसे प्यारी मातृभाषा हमारी है.

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं यह भी पढ़ें: Hindi Diwas 2019: भारत के अलावा दुनिया के इन देशों में बोली जाती है हिंदी, जानकर आपको भी होगा इस भाषा पर गर्व

हिंदी दिवस 2019 (Photo Credits: File Image)

6- हिंदी मेरा इमान है,

हिंदी मेरी पहचान है,

हिंदी हूं मैं, वतन भी मेरा,

प्यारा हिंदुस्तान है.

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

हिंदी दिवस 2019 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि भारत की आजादी के बाद जब देश की राजभाषा चुनने का मुद्दा उठा तो 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में सर्वसम्मति से हिंदी को राजभाषा घोषित कर दिया गया. हिंदी को राजभाषा घोषित किए जाने के बाद से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. इस दिन हिंदी भाषा के सम्मान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और हिंदी भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ इसे बढ़ावा देने की पुरजोर कोशिश की जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2019 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).