Hindi Diwas 2019 Wishes: हिंदी प्रेमियों के लिए बेहद खास है हिंदी दिवस, भेजें ये प्यारे WhatsApp Stickers, Facebook Messages, Greetings, GIF, Photo SMS, Wallpapers और दें शुभकामनाएं
हिंदी प्रेमियों के लिए हिंदी दिवस किसी उत्सव से कम नहीं है, इसलिए इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को मैसेजेस भेजकर भी बधाई देते हैं. आप भी हिंदी दिवस पर ये प्यारे मैसेजेस, ग्रीटिंग्स, विशेज, एसएमएस, वॉलपेपर्स को फेसबुक, वॉट्सऐप और ट्विटर के जरिए भेजकर अपने प्रियजनों और दोस्तों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Hindi Diwas 2019 Messages In Hindi: हिंदी एक ऐसी भाषा (Hind Language) है जिसे भारत माता का अनमोल गहना कहा जाता है. इसके बिना हर हिंदुस्तानी खुद को अधूरा सा महसूस करता है. आज भले ही हर तरफ अंग्रेजी का बोलबाला है, लेकिन भावनाओं की अभिव्यक्ति अगर किसी भाषा में सहजता से की जा सकती है तो वो है राष्ट्रभाषा हिंदी. हिंदी भाषा के महत्व से हर किसी को रूबरू कराने और इसके सम्मान में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Hindi Diwas) मनाया जाता है. दरअसल, अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिलने के दो साल बाद ही 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एकमत से हिंदी को राजभाषा (Rajbhasha Hindi) घोषित किया गया था, तभी से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. जिस तरह से विविधता में एकता और अखंडता इस देश की पहचान है, ठीक उसी तरह हिंदुस्तान में रहने वाले हर हिंदुस्तानी की जुबान पर हिंदी है.
वाकई हिंदी प्रेमियों (Hindi Lovers) के लिए हिंदी दिवस किसी उत्सव से कम नहीं है, इसलिए इस अवसर पर तमाम हिंदी भाषी एक मंच पर आते हैं और हिंदी भाषा को बढ़ावा देने लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करते हैं. इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को मैसेजेस भेजकर भी बधाई देते हैं. आप भी हिंदी दिवस पर ये प्यारे मैसेजेस, ग्रीटिंग्स, विशेज, एसएमएस, वॉलपेपर्स को फेसबुक, वॉट्सऐप और ट्विटर के जरिए भेजकर अपने प्रियजनों और दोस्तों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- हिंदुस्तान की शान है हिंदी,
हर हिंदुस्तानी की पहचान है हिंदी,
एकता की अनुपम परंपरा है हिंदी,
हर दिल का अरमान है हिंदी.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं यह भी पढ़ें: Hindi Diwas 2019: भारत के अलावा दुनिया के इन देशों में बोली जाती है हिंदी, जानकर आपको भी होगा इस भाषा पर गर्व

2- मातृ भाषा का जो नहीं करते मान,
उन्हें कहीं भी नहीं मिलता सम्मान.
जो करता है गर्व राजभाषा हिंदी पर,
वो बनाता है अपनी एक अलग पहचान.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

3- हिंदी को आगे बढ़ाना है,
उन्नति की राह पर ले जाना है,
केवल एक दिन ही नहीं,
हमें नित हिंदी दिवस मनाना है.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

4- हर पल हर दिन करते हैं हम,
हिंदी बोलने वालों का अपमान
14 सितंबर को ही क्यों?
याद आता है बस हिंदी बचाओ अभियान!
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

5- हिंदी मेरा इमान है,
हिंदी मेरी पहचान है,
हिंदी हूं मैं, वतन भी मेरा,
प्यारा हिंदुस्तान है.
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं यह भी पढ़ें: Hindi Diwas 2019: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी क्यों बनाना चाहते थे हिंदी को राष्ट्रभाषा, जानिए कौन थे उनके हिंदी दूत

गौरतलब है कि हिंदी चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. भारत के अधिकांश हिस्सों में हिंदी भाषा बोली और आसानी से समझी जाती है. हिंदी दिवस के मौते पर देश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसका मकसद हिंदी भाषा को बढ़ावा देना है. इसके अलावा हर साल 10 जनवरी को दुनिया भर में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2019 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

