Happy Hariyali Teej 2021 HD Images: हरियाली तीज के इन मनमोहक Photo Wishes, WhatsApp Status, Facebook Greetings और Wallpapers के जरिए दें बधाई
सावन के महीने में हर तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती है, इसलिए इस पर्व को हरियाली तीज कहा जाता है. अखंड सौभाग्य का पर्व सुहागन स्त्रियों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इस खास अवसर पर आप हरियाली तीज के इन मनमोहक एचडी इमेजेस, फोटो विशेज, वॉट्सऐप स्टेटस, फेसबुक ग्रीटिंग्स और वॉलपेपर्स को भेजकर इस पर्व की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.
Happy Hariyali Teej 2021 HD Images: भगवान शिव (Lord Shiva) के अतिप्रिय सावन महीने (Sawan Month) के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हर साल हरियाली तीज (Hariyali Teej) का त्योहार मनाया जाता है. आज (11 अगस्त 2021) अखंड सौभाग्य का यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. सावन महीने में होने के कारण हरियाली तीज को श्रावणी तीज (Shravani Teej) भी कहा जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए व्रत रखती हैं. नए वस्त्र धारण करके सोलह श्रृंगार करती हैं, फिर भगवान शिव और माता पर्वती की विधि-विधान से पूजा करती हैं. इस अवसर को खास बनाने के लिए महिलाएं अपने हाथों और पैरों में मेहंदी रचाती हैं, झूला झूलती हैं, लोकगीत गाती हैं और खुशी-खुशी इस पर्व को मनाती हैं.
सावन के महीने में हर तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती है, इसलिए इस पर्व को हरियाली तीज कहा जाता है. अखंड सौभाग्य का पर्व सुहागन स्त्रियों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इस खास अवसर पर आप हरियाली तीज के इन मनमोहक एचडी इमेजेस, फोटो विशेज, वॉट्सऐप स्टेटस, फेसबुक ग्रीटिंग्स और वॉलपेपर्स को भेजकर इस पर्व की हार्दिक बधाई दे सकते हैं.
1- हरियाली तीज 2021

2- हरियाली तीज 2021

3- हरियाली तीज 2021

4- हरियाली तीज 2021

5- हरियाली तीज 2021

हरियाली तीज के पर्व को मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन शिव-पार्वती की पूजा करने से महिलाओं को अंखड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है. इस पर्व से जुड़ी कथा के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कई वर्षों तक घोर तप किया था. उनके कठोर तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी रूप में स्वीकार किया. यह पर्व माता पार्वती को समर्पित है, इसलिए उन्हें तीज माता भी कहा जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2021 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

