त्योहार

Hanuman Jayanti 2023 HD Images: शुभ हनुमान जयंती! इन मनमोहक WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Photo SMS, Wallpapers के जरिए दें बधाई

हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को जीवन में संकटों से मुक्ति मिलती है और सुख-शांति का आगमन होता है. हनुमान जी के भक्त इस दिन शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी करते हैं. ऐसे में आप भी इन एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस, वॉलपेपर्स के जरिए प्रियजनों को बधाई दे सकते हैं.

Hanuman Jayanti 2023 HD Images: शुभ हनुमान जयंती! इन मनमोहक WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Photo SMS, Wallpapers के जरिए दें बधाई
हनुमान जयंती 2023 (Photo Credits: File Image)

Hanuman Jayanti 2023 HD Images: हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन रामभक्त हनुमान जी की जयंती (Hanuman Jayanti) मनाई जाती है. इसके अलावा कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी यानी नरक चतुर्दशी के दिन भी हनुमान जयंती मनाई जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, बजरंगबली (Bajrangbali) भगवान शिव (Bhagwan Shiv) के रुद्रावतार हैं और उनका जन्म चैत्र पूर्णिमा के दिन हुआ था, इसलिए इस तिथि पर उनके जन्मोत्सव को भव्य तरीके से मनाया जाता है. हनुमान जी के पिता का नाम केसरी और माता का नाम अंजनी है. कहा जाता है कि बजरंगबली का जन्म भगवान राम (Bhagwan Ram) की सेवा के लिए हुआ था और उन्होंने माता सीता की खोज के साथ-साथ लंका विजय करने में श्रीराम की सहायता की थी. इस साल 6 अप्रैल 2023 को हनुमान जयंती मनाई जा रही है.

ऐसी मान्यता है कि हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को जीवन में संकटों से मुक्ति मिलती है और सुख-शांति का आगमन होता है. हनुमान जी के भक्त इस दिन शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी करते हैं. ऐसे में आप भी इन एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस, वॉलपेपर्स के जरिए प्रियजनों को बधाई दे सकते हैं.

1- हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

हनुमान जयंती 2023 (Photo Credits: File Image)

2- हनुमान जयंती की हार्दिक बधाई

हनुमान जयंती 2023 (Photo Credits: File Image)

3- शुभ हनुमान जयंती

हनुमान जयंती 2023 (Photo Credits: File Image)

4- हैप्पी हनुमान जयंती

हनुमान जयंती 2023 (Photo Credits: File Image)

5- हनुमान जयंती 2023

हनुमान जयंती 2023 (Photo Credits: File Image)

हनुमान जयंती के दिन लाल पुष्प, सिंदूर, अक्षत, पान का बीड़ा, मोतीचूर के लड्डू, लाल लंगोट इत्यादि अर्पित करके उनकी पूजा की जाती है. पूजन के दौरान हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड और हनुमान जी के मंत्रों का जप किया जाता है. इसके अलावा हनुमान जी की पूजा से कुंडली में मौजूद शनि दोष और मंगल दोष भी शांत होते हैं, साथ ही भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2023 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).