Diwali 2025 E-Invitation Card: दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ दिवाली सेलिब्रेशन को बनाएं यादगार, इन प्यार भरे हिंदी ई-इनविटेशन के जरिए करें उन्हें इनवाइट
दिवाली सेलिब्रेशन के लिए लोग भव्य पूजा, दिवाली मिलन समारोह या दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं, जिसका जश्न वो अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और करीबियों के साथ मनाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस साल दिवाली पार्टी का आयोजन कर रहे हैं और उसमें शामिल होने के लिए अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को न्योता देना चाहते हैं तो ये प्यार भरे हिंदी ई-इनविटेशन कार्ड उनके साथ शेयर कर सकते हैं.
Diwali 2025 E-Invitation Card Format: विविधताओं के देश हिंदुस्तान में कई त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें विविधता में एकता का अद्भुत संगम देखने को मिलता है. साल भर में मनाए जाने वाले तमाम त्योहारों में पांच दिवसीय दिवाली (Diwali) का विशेष महत्व होता है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस साल पांच दिवाली की शुरुआत 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस (Dhanteras) के साथ हो रही है, जबकि इसका समापन 23 अक्टूबर 2025 को भाई दूज (Bhai Dooj) के साथ होगा. वहीं इस उत्सव का सबसे महत्वपूर्ण पर्व दीपावली (Deepawali) यानी लक्ष्मी पूजन (Lakshmi Pujan) 20 अक्टूबर को है. इस दिन अधिकांश लोग अपने घरों में धन और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करते हैं. दिवाली को अज्ञानता के अंधकार को दूर करके ज्ञान के प्रकाश से रोशन करने वाला खास पर्व माना जाता है. इसे सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक नजरिए से भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए सभी धर्मों के लोग इस पर्व को बड़े ही जोश और उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं.
दिवाली सेलिब्रेशन के लिए लोग भव्य पूजा, दिवाली मिलन समारोह या दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं, जिसका जश्न वो अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और करीबियों के साथ मनाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस साल दिवाली पार्टी का आयोजन कर रहे हैं और उसमें शामिल होने के लिए अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को न्योता देना चाहते हैं तो ये प्यार भरे हिंदी ई-इनविटेशन कार्ड उनके साथ शेयर कर सकते हैं.






प्रचलित पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चौदह साल के वनवास से मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम दिवाली पर अयोध्या वापस लौटे थे और पूरी अयोध्या नगरी में घी के दीये जलाकर उनका स्वागत किया गया था. दीयों की रोशनी से अमावस्या की काली रात भी रोशनी से जगमगा उठी थी, इसलिए इसे अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व भी कहा जाता है. दिवाली का त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां, नई उमंगें और अनेक त्योहार लेकर आता है, जिसमें दीपावली यानी लक्ष्मी पूजन का दिन सबसे खास होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2025 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

