त्योहार

Choti Diwali 2025 Messages: हैप्पी छोटी दिवाली! प्रियजनों संग शेयर करें ये शानदार हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Quotes

दिवाली (Diwali), जिसे दीपावली (Deepawali) के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण और हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है. यह त्योहार पूरे भारत में बड़े उत्साह और धूम धाम से मनाया जाता है. घर को रंग बिरंगी लाइट्स और दीयों से सजाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को आती है, जो वर्ष की सबसे अंधेरी रात मानी जाती है.

Choti Diwali 2025 Messages: हैप्पी छोटी दिवाली! प्रियजनों संग शेयर करें ये शानदार हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Quotes
छोटी दीपावली 2025 (Photo: File Image)

Choti Diwali 2025 Messages: दिवाली (Diwali), जिसे दीपावली (Deepawali) के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण और हर्षोल्लास से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है. यह त्योहार पूरे भारत में बड़े उत्साह और धूम धाम से मनाया जाता है. घर को रंग बिरंगी लाइट्स और दीयों से सजाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को आती है, जो वर्ष की सबसे अंधेरी रात मानी जाती है. इस दिन घरों को मिट्टी के दीयों, रंगोली और जगमगाती लाइट्स से सजाया जाता है, जो अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है. इस साल छोटी दिवाली 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी. दिवाली का पर्व कुल पाँच दिनों तक चलता है, और प्रत्येक दिन का अपना धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. दिवाली के त्यौहार की शुरुआत धनतेरस से होती है, इस दिन भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है. लोग इस दिन सोना-चांदी, बर्तन या अन्य नई चीज़ें खरीदते हैं, जो समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती हैं. यह भी पढ़ें: दिवाली 2025 के पांच दिन: धनतेरस, नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा और भाई दूज, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त की पूरी डिटेल

दूसरे दिन छोटी दिवाली मनाई जाती है, जिसे नरक चतुर्दशी (Naraka Chaturdashi) भी कहा जाता है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध किया था. जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. इस दिन लोग स्नान कर घर की सफाई करते हैं और रात को दीप जलाकर नरक से मुक्ति की कामना करते हैं. इस दिन सूर्योदय से पहले पूरे शरीर पर तेल और उबटन लगाकर स्नान करने से सौंदर्य की प्राप्ति होती है, इसलिए इसे रूप चौदस भी कहा जाता है.इस पर्व की लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं. ऐसे में आप भी इन शानदार हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स और एचडी इमेजेस को भेजकर प्रियजनों से हैप्पी दिवाली कह सकते हैं.

1- पल पल सुनहरे फूल खिले,

कभी न हो कांटो का सामना,

जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे,

छोटी दिवाली पर है यही मनोकामना.

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं

छोटी दिवाली (Photo: File Image)

2- दीपक के प्रकाश की तरह,

आपके जीवन में चारों ओर रोशनी हो,

इस छोटी दिवाली के अवसर पर,

बस यही कामना है हमारी.

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं

छोटी दिवाली 2025 (Photo: File Image)

3- सुख-संपदा आपके जीवन में आए,

लक्ष्मी जी आपके घर में समाएं,

भूल कर भी आपके जीवन में,

कभी दुःख न आए...

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं

नरक चतुर्दशी (Photo: File Image)

4- पूजा से भरी थाली है,

चारों ओर खुशहाली है,

आओ मिलकर मनाएं ये दिन

आज छोटी दिवाली है...

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं

नरक चतुर्दशी 2025 (Photo: File Image)

5- दीप जगमगाएं,

खुशियां झिलमिलाएं,

इस दिवाली के त्योहार पर,

लक्ष्मी जी आपके घर आएं...

छोटी दिवाली की शुभकामनाएं

छोटी दीपावली (Photo: File Image)

तीसरे दिन दिवाली मनाई जाती है. दिवाली के दिन भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण 14 वर्षों का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे. अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में दीप जलाए थे. इस परंपरा के तहत आज भी घरों को दीपों, रंगोली और लाइट्स से सजाया जाता है. इस दिन शाम को देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है, ताकि घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2025 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).