News

VIDEO: दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद भी यमुना नहीं हो पा रही है साफ, हालत हुए और खराब, नदी में दिख रहा है झाग

दिल्ली में चुनाव से पहले आम आदमी सरकार पर बीजेपी की ओर से कई आरोप लगाएं गए. यमुना की सफाई को लेकर तो पूरा एक अभियान ही छेड़ दिया गया था. ऐसा लग रहा था मानों बीजेपी की सरकार में यमुना की सफाई हो ही जाएगी.

VIDEO: दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद भी यमुना नहीं हो पा रही है साफ, हालत हुए और खराब, नदी में दिख रहा है झाग
Credit-(X,@priyarajputlive)

दिल्ली: दिल्ली में चुनाव से पहले आम आदमी सरकार पर बीजेपी की ओर से कई आरोप लगाएं गए. यमुना की सफाई को लेकर तो पूरा एक अभियान ही छेड़ दिया गया था. ऐसा लग रहा था मानों बीजेपी की सरकार में यमुना की सफाई हो ही जाएगी. लेकिन अब करीब 2 महीने के बाद भी यमुना की सफाई में कोई फर्क नजर नहीं आ रहा है.

नदी में जगह जगह पर गंदगी और झाग दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @priyarajputlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: दिल्ली में प्रदुषण बढ़ा, यमुना नदी में फिर दिखाई दे रहा है झाग, कालिंदी कुंज इलाके का वीडियो आया सामने

यमुना नदी हुई प्रदूषित

नदी में चारों तरफ झाग ही झाग

दिल्ली और नई दिल्ली के आसपास से बहनेवाली यमुना नदी बिलकुल झाग से भरी हुई है. नदी में सभी ओर झाग ही झाग दिखाई दे रहा है. बता दें की दिल्ली की यमुना नदी में अक्सर झाग देखे जाने का मुख्य कारण है, नदी में औद्योगिक और घरेलू कचरे का बिना शोधन किए ही मिलना, जिससे पानी में अमोनिया और फॉस्फेट की मात्रा बढ़ जाती है, जो झाग बनने का कारण बनते हैं.

दिल्ली चुनाव में यमुना सफाई था बड़ा मुद्दा

बता दें की यमुना नदी की सफाई का मुद्दा बीजेपी पार्टी के नेताओं ने जोर शोर से उठाया था. नेताओं ने ऐसे दावे भी किए थे कि दिल्ली सरकार की आम आदमी पार्टी की सरकार के कारण यमुना नदी प्रदूषित हो रही है. लेकिन अब सरकार बने हुए दो महीने हो चुके है. लेकिन अब भी यमुना के हालात वही है, जो पहले थे.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2025 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).