News

VIDEO: दिल्ली में प्रदुषण बढ़ा, यमुना नदी में फिर दिखाई दे रहा है झाग, कालिंदी कुंज इलाके का वीडियो आया सामने

दिल्ली की यमुना नदी में एक बार फिर झाग दिखाई दे रहा है. नदी के पानी में प्रदुषण बढ़ने के कारण नदी का पानी काफी ज्यादा खराब हो चूका है.

VIDEO: दिल्ली में प्रदुषण बढ़ा, यमुना नदी में फिर दिखाई दे रहा है झाग, कालिंदी कुंज इलाके का वीडियो आया सामने
Credit- (Twitter-X, ANI)

दिल्ली: दिल्ली की यमुना नदी में एक बार फिर झाग दिखाई दे रहा है. नदी के पानी में प्रदुषण बढ़ने के कारण नदी का पानी काफी ज्यादा खराब हो चूका है. पिछले दिनों छठ पूजा के दौरान भी ये पानी काफी खराब हो चूका था.

जिसपर बीजेपी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा था. उस दौरान सरकार ने नदी में केमिकल डालकर स्प्रे करवाया था. लेकिन छठ पूजा के दौरान कई महिलाएं इस झाग वाले पानी में नहाते हुए दिखाई दी थी. ये भी पढ़े:Delhi: यमुना नदी की गंदगी और झाग में डुबकी लगाने के बाद दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा अस्पताल में भर्ती

यमुना नदी में फिर दिख रहा झाग 

बता दें की देश की राजधानी दिल्ली में जिस जगह से यमुना नदी गुजरती है वहां पर फैक्ट्रियों की संख्या काफी है. ऐसे में इनसे निकलने वाला केमिकल वेस्ट बिना फिल्टर के ही यमुना नदी में मिल जाता है. इतना ही नहीं इसका एक और बड़ा कारण यह है कि शहर का गंदा पानी भी बिना फिल्टर के यमुना नदी में कई जगहों से मिल जाता है. इसके बाद यमुना का पानी काला दिखाई देता है और उसमें झाग भी बनने लग जाते हैं. काफी वर्षो से इस जगह पर नदी के पानी में झाग बन रहा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2024 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).