देश

J&K: युवती को किडनैप कर 11 लोगों ने 8 महीने तक किया गैंगरेप

जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां नौशेरा इलाके में एक युवती को बंधक बनाकर करीब 8 महीने तक 11 लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर अबतक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

J&K: युवती को किडनैप कर 11 लोगों ने 8 महीने तक किया गैंगरेप
बंधक बनाकर 8 महीने तक किया रेप (Photo Credits : ANI)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां नौशेरा इलाके में एक युवती को बंधक बनाकर करीब 8 महीने तक 11 लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर अबतक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने कहा कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में फिलहाल 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के खिलाप इम्मोरत ट्रैफिक एक्ट और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि हम अन्य आरोपियों की तलाश कर रहे हैं, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी. युवती का मेडिकल भी करवाया जा रहा है.

पीड़ित युवती ने आरोपी लगाया है कि 11 लोगों ने उसे अगवा करके 8 महीने तक रेप किया.

वहीँ जम्मू के कठुआ रसाना कांड की पीड़ित बच्ची को दर्द निवारक दवाइया और भांग दिया गया था. इसका खुलासा सोमवार को पठानकोट कोर्ट में दायर की गई सप्लीमेंटरी चार्जशीट से हुआ है. आरोप है कि आठ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसे एक धार्मिक स्थान पर कैद करके रखा गया था. इस दौरान उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया और बाद में बेहद क्रूरता से उसकी हत्या कर दी गई थी.

इस मामले में सात आरोपियों को 31 मई को पठानकोट में स्थानांतरित किया गया है. यह आरोपी हैं, मामले का कथित मास्टरमाइंड सांजी राम, उसका बेटा विशाल जंगोत्रा, रसाना गांव का विशाल का मित्र, एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर, एक हवलदार और दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ).

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2018 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).