महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, 1 रुपये क्लिनिक में हुई डिलिवरी

महाराष्ट्र (Maharashtra) के थाणे रेलवे स्टेशन पर (Thane Railway Station) एक 20 वर्षीय महिला ने बच्चे को जन्म दिया है. दरअसल, वह आज सुबह कोंकण कन्या एक्सप्रेस से मुंबई (Mumbai) की ओर जा रही थी.

महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म (Photo Credits: Twitter)

महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे रेलवे स्टेशन (Thane Railway Station) पर एक 20 वर्षीय महिला ने बच्चे को जन्म दिया है. दरअसल, वह आज सुबह कोंकण कन्या एक्सप्रेस से मुंबई (Mumbai) की ओर जा रही थी. सफर के दौरान उसे लेबर पेन हुआ और इस वजह से उसे ठाणे रेलवे स्टेशन के 1 रुपये क्लिनिक ( 1 rupee clinic) में ले जा गया. वहां पर उसने बच्चे को जन्म दिया. महिला और उसके बच्चे की एक तस्वीरे भी सामने आई है. तस्वीर में नर्स को भी देखा जा सकता है.

इस घटना के बारे में जानकर सोशल मीडिया यूजर्स 1 रुपये क्लिनिक के कर्मचारियों की प्रशंसा कर रहे हैं. 1 रुपये क्लिनिक के माध्यम से एमरजेंसी के दौरान समय समय पर लोगों को काफी सहायता मिली है. साथ ही लोग भारतीय रेलवे की भी तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:-  आत्महत्या के बाद महिला ने बच्चे को दिया जन्म, पूरी घटना जानकर दांग रह जाएंगे

वैसे यह पहली बार नहीं है जब 1 रुपये क्लिनिक में किसी महिला की डिलीवरी की गई है. इससे पहले भी ऐसे कई किस्से सामने आ चुके हैं. 7 अप्रैल को भी एक महिला ने ठाणे रेलवे स्टेशन पर ही बच्चे को जन्म दिया था. इशरत शेख उस समय अंबिलली से कुर्ला की तरफ जा रही थी. बीच रास्ते में उसे अचानक तेज दर्द होने लगा, जिसके बाद उसे भी 1 रुपये क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. वहीं पर उस महिला की डिलिवरी हुई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\