आत्महत्या के बाद महिला ने बच्चे को दिया जन्म, पूरी घटना जानकर दांग रह जाएंगे
भोपाल (Bhopal): मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी (Katani) में एक ऐसा मामला सामने आया है जो एक चमत्कार से कम नहीं है. सब-इंस्पेक्टर कविता साहनी को एक महिला के आत्महत्या करने की जानकारी मिली, तो वो उस महिला को बचाने तुरंत घटनास्थल पर पहुंची...
भोपाल (Bhopal): मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी (Katani) में एक ऐसा मामला सामने आया है जो एक चमत्कार से कम नहीं है. सब-इंस्पेक्टर कविता साहनी को एक महिला के आत्महत्या करने की जानकारी मिली, तो वो उस महिला को बचाने तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह क्या देखने जा रही हैं. जब वह घटनास्थल पर पहुंची तो बिल्कुल दंग रह गईं. महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. महिला का शव रस्सी से लटक रहा था जबकि उसका नवजात बच्चा अपनी गर्भनाल से लटका हुआ था.
महिला तो मर चुकी थी लेकिन उसका बच्चा जिंदा था. उन्होंने बिना एक पल गंवाए नवजात को साफ करके अपनी गोद में भर लिया. जब तक बच्चे को चेक करने डॉक्टर्स नहीं आए सब इंस्पेक्टर ने बच्चे को अपने सीने से लगाए रखा. डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के जिंदा रहने की संभावना है. पुलिस के पास जब कॉल आई तब उन्हें यह मालूम नहीं था कि आत्महत्या करने वाली 36 साल की महिला लक्ष्मी ठाकुर 9 महीने की गर्भवती है.
महिला के पति पेशे से किसान हैं, संतोष ने पुलिस को बताया कि उन्हें कुछ नहीं पता, उनके बिच कोई झगड़ा नहीं हुआ था. वह बुधवार को टीवी देखने के बाद करीब 9 बजे सोने चले गए. सुबह 6 बजे जब उठे तो लक्ष्मी वहां नहीं थीं. वो जब लक्ष्मी को ढूंढने हुए गौशाला गए तो उन्हें लक्ष्मी का फंदे से लटका हुआ शव मिला.
यह भी पढ़ें: अंधविश्वास का अनोखा मामला, ज्योतिषि के चक्कर में माता-पिता ने अपने नवजात को छोड़ा
महिला के शव की जांच करते वक्त सब इंस्पेक्टर को मृत महिला की साड़ी में एक बच्चा फंसा हुआ मिला. बच्चा गर्भनाड़ी से जुड़ा हुआ था और जिंदा था. गर्भनाड़ी काटने के बाद उन्होंने महिला के शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.' नवजात बच्चा भ्रूण की स्थिति में था और डॉक्टर ने उसकी गर्भनाड़ी काटकर अलग किया. बच्चे को एक सरकारी अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि जरा सी भी देरी से उस बच्चे की जान को और खतरा हो सकता था. मां की मौत के बाद बच्चे का बचना वाकई एक चमत्कार है.'
लक्ष्मी 4 बच्चों की मां थी सबसे बड़ी 16 साल की बेटी है. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि लक्ष्मी ने खुद की जान क्यों ली. कटनी के डॉक्टरों का कहना है कि यह पहला ऐसा केस हो सकता है जहां मां ने आत्महत्या के समय या बाद में बच्चे को जन्म दिया हो. कटनी के एएसपी विवेक लाल ने बताया, 'इस बात का पता लगाना मुश्किल है कि महिला ने आत्महत्या किस वक्त की है लेकिन यह तय है कि लटकने की वजह से बच्चा गर्भ से बाहर आ गया.'
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2018 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

