Weather Update: शीतलहर की वापसी से फिर बढ़ेगी ठंड, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा में अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा, "उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में शुष्क हवाओं के कारण, अगले चार से पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससे उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में शीतलहर की स्थिति पैदा होगी.

ठंड| प्रतीकात्मक तस्वीर(File Photo)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) सहित पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर ठंड बढ़ने का अनुमान है. बीते कुछ दिनों में ठंड से थोड़ी राहत मिली थी. IMD ने बताया की शीतलहर की वापसी के साथ उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में ठंड बढ़ेगी. IMD (India Meteorological Department) ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों में शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार के बाद से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी.

मौसम विभाग ने कहा, "उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में शुष्क हवाओं के कारण, अगले चार से पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससे उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में शीतलहर की स्थिति पैदा होगी. भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना है.

राजधानी के कुछ इलाकों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग ने बताया, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में कोहरे का कहर जारी रहेगा.  IMD ने कहा, सप्ताह के अंत में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है.

शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोहरा दर्ज किया गया. पालम और सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग, दिल्ली ने इसकी जानकारी दी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Winner Prediction: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Lahore Qalandars vs Karachi Kings, PSL 2026 6th T20 Match Live Streaming In India: आज लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स के बीच होगा छठा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट