Rajiv Gandhi Death Anniversary: पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया-प्रियंका ने उनके समाधि-स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी
सोनिया-प्रियंका ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि (Photo Credits ANI)

Rajiv Gandhi Death Anniversary 2022: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने उनके समाधि-स्थल 'वीर भूमि' पहुंचकरपर उन्हें श्रद्धांजलि दी. बता दें कि 21 मई 1991 को एक आत्मघाती बम धमाके में भारत रत्न राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी. उनके जन्म के तीन साल बाद देश आजाद हुआ था. बड़े होने के बाद राजीव गांधी ने न केवल जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत को संभाला, बल्कि देश को तकनीक व वैश्विक बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए.