जरुरी जानकारी

Wagh Bakri's Parag Desai Dies: वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई का ब्रेन हेमरेज से निधन

गुजरात टी प्रोसेसर्स एंड पैकर्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पराग देसाई का रविवार शाम 49 वर्ष की आयु में अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया.

Wagh Bakri's Parag Desai Dies: वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई का ब्रेन हेमरेज से निधन
Wagh Bakri's Parag Desai Dies | X

अहमदाबाद: गुजरात टी प्रोसेसर्स एंड पैकर्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पराग देसाई का रविवार शाम 49 वर्ष की आयु में अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. गुजरात टी प्रोसेसर्स एंड पैकर्स लिमिटेड अपने प्रतिष्ठित चाय ब्रांड - वाघ बकरी चाय के लिए सबसे लोकप्रिय है. वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई 15 अक्टूबर को उस समय दुर्घटना का शिकार हो गए जब वह अपने आवास के पास इस्कॉन अंबली रोड के पास सुबह की सैर पर गए थे. इसके बाद उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे ब्रेन हेमरेज हो गया. गुजरात में गरबा खेलते हुए 24 घंटे में 10 लोगों की हार्ट अटैक से मौत, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी.

हादसे के बाद उन्हें अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और उनकी हालत बिगड़ने के बाद हेबतपुर रोड पर एक अन्य निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, तुरंत एक सर्जरी की गई और निधन से पहले देसाई को सात दिनों के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था. कई स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण रविवार शाम को पराग देसाई की जान चली गई.

पराग देसाई ने चाय लाउंज, ई-कॉमर्स, डिजिटल और सोशल मीडिया जैसे क्षेत्रों में प्रवेश के साथ वाघ बकरी टी ग्रुप का नेतृत्व किया. देसाई इस प्रीमियम चाय कंपनी की चौथी पीढ़ी के उद्यमी थे. वह भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और अंतरराष्ट्रीय संगठनों जैसे उद्योग मंचों पर सक्रिय थे. वाघ बकरी चाय (Wagh Bakri Tea) ब्रांड को श्री नरणदास देसाई ने 1925 में लॉन्च किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2023 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).