Violence in Nagpur: नागपुर में भड़की हिंसा, दो गुटों में हुई जमकर पत्थरबाजी, वाहनों को लगाई आग, गाड़ियों में की तोड़फोड़ (Watch Video)
Credit-(X,@ANI)

नागपुर, महाराष्ट्र: नागपुर के महाल परिसर में सुबह औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर वीएचपी और बजरंग दल ने औरंगजेब का पुतला फूंका था और इसके बाद कब्र को हटाने की मांग की थी. जिसके बाद शाम के समय दो गुटों के बीच हिंसा हो गई. इस हिंसा के बाद कई गाड़ियों की तोड़फोड़ की गई और जमकर पत्थरबाजी की गई. इसके साथ ही आगजनी की घटनाएं भी हो चुकी है. इस घटना के बाद महाल परिसर में बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है. इस दौरान लोगों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए. महाल परिसर में दो वाहनों को भी आग लगा दी गई है. इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर के लोगों से शांत रहने की अपील की है.ये भी पढ़े:Akola Violence: महाराष्ट्र के अकोला में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत, 8 घायल, अब तक 30 गिरफ्तार

नागपुर में भडकी हिंसा