Hathras Harsh Firing: हाथरस के थाना कोतवाली सासनी क्षेत्र के रघनिया गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पति-पत्नी शादी की सालगिरह के मौके पर अवैध असलहे से हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना कुछ दिन पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और फायरिंग करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में जुटी हुई है. बता दें, शादी या खुशी के मौके पर हवाई फायरिंग करना कानूनन अपराध है और इससे किसी की जान भी जा सकती है.
ये भी पढें: UP Road Accident: यूपी के हाथरस में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने सहायता राशि का किया ऐलान
शादी की सालगिरह पर अवैध असलहे से फायरिंग
#हाथरस के थाना कोतवाली सासनी क्षेत्र के रघनिया गांव में अवैध असलहे से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि शादी की सालगिरह के मौके पर पति-पत्नी ने हवाई फायरिंग की। यह मामला कई दिन पुराना बताया जा रहा है @hathraspolice pic.twitter.com/YDohepdtai
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) December 17, 2024













QuickLY