देश

UP Road Accident: यूपी के हाथरस में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने सहायता राशि का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को बरेली-मथुरा मार्ग पर जैतपुर गांव के निकट कंटेनर ने मैजिक वाहन में टक्कर मार दी. इस हादसे में मैजिक पर सवार सात लोगों की मृत्यु हो गई.

UP Road Accident: यूपी के हाथरस में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने सहायता राशि का किया ऐलान
(Photo Credits ANI)

=हाथरस, 10 दिसंबर : उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को बरेली-मथुरा मार्ग पर जैतपुर गांव के निकट कंटेनर ने मैजिक वाहन में टक्कर मार दी. इस हादसे में मैजिक पर सवार सात लोगों की मृत्यु हो गई. जबकि, कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया. उन्होंने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि का ऐलान भी किया.

पुलिस ने बताया कि यह हादसा मथुरा-कासगंज हाईवे पर हुआ. यह घटना कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जैतपुर के पास हुई. कंटेनर और मैजिक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई. सात घायलों को अस्पताल भेजा गया. यह भी पढ़ें : मैट्रिक छात्रवृत्तिः स्टालिन ने मोदी से छात्रों की पारिवारिक आय सीमा आठ लाख रुपये करने का आग्रह किया

घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे में सात से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं. मैजिक हाथरस की तरफ से आ रही थी. टैंकर सिकंद्रराराऊ की तरफ से आ रहा था. मैजिक वाले की गलती है. उसकी स्पीड काफी तेज थी. दोनों गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हुई. दोनों गाड़ियां टक्कर के बाद पलट गई. पुलिस मौके पर आ गई थी और लोगों को अस्पताल पहुंचाया.

हाथरस में मंगलवार को हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि का ऐलान भी किया. उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि इस घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तुरंत दी जाए. इसके अलावा घायलों की देखभाल की समुचित व्यवस्था भी की जाए. वहीं, घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2024 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).