देश

Uttar Pradesh: हाथरस में दो फौजियों ने नाबालिग लड़की के साथ किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के बारे में युवती के परिजनों से जानकारी की. परिजनों द्वारा कोतवाली सादाबाद पुलिस को लिखित शिकायत के आधार पर कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने के बाद पुलिस द्वारा नाबालिक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया.

Uttar Pradesh: हाथरस में दो फौजियों ने नाबालिग लड़की के साथ किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार
सामूहिक दुष्कर्म (Photo credits:)

हाथरस: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं. हाथरस की कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) किया गया. 28 अप्रैल को नाबालिक युवती रात के समय अपने घर से पड़ोसी के घर गई थी, जहां से लौटते समय गांव के ही दो युवक मुकेश पुत्र मोहन और सौरव पुत्र संजय ने उसके दुष्कर्म किया. इसकी सूचना मिलते ही तत्काल कोतवाली सादाबाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई.  UP Shocker: हाथरस में 16 वर्षीय दलित लड़की का 3 लोगों ने अपहरण कर किया गैंगरेप

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के बारे में युवती के परिजनों से जानकारी की. परिजनों द्वारा कोतवाली सादाबाद पुलिस को लिखित शिकायत के आधार पर कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने के बाद पुलिस द्वारा नाबालिक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया.

बता दें कि जब पुलिस ने पता लगाया तब पता चला आ कि आरोपी मुकेश सेना में काम करता है और वो छुट्टी पर घर आया हुआ है. वहीं आरोपी सौरभ भी सेना में कुछ समय पहले ही भर्ती हुआ है. पुलिस ने नामजद आरोपी मुकेश पुत्र मोहन (उम्र लगभग 22 वर्ष) निवासी कोतवाली सादाबाद क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है.

क्षेत्र के अधिकारी सादाबाद ब्रह्मदेव ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि 28 तारीख की रात को एक लड़की अपने घर से बाहर गई थी. तभी गांव के ही 2 लड़कों ने मिलकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने तत्काल पीड़िता की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी भारतीय सेना में कार्यरत है. अवकाश पर गांव में आया था. वही दूसरा आरोपी भी ही सेना में ही कार्यरत है. आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2021 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).