UP में अपराधियों के हौसले बुलंद, लखनऊ में बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे पर बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. बावजूद इसके सूबे की योगी सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे करते दिखाई पड़ती है. ताजा मामला यूपी के लखनऊ से सामने आया है. जहां बाइक सवार बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को गोली मारी और फरार हो गए हैं. जानकारी के अनुसार बीजेपी सांसद के बेटे को बदमाशों ने लखनऊ में मड़ियाव क्षेत्र के छठामील चौराहे पर गोली मारी है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
लखनऊ, 3 मार्च 2021. उत्तर प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. बावजूद इसके सूबे की योगी सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे करते दिखाई पड़ती है. ताजा मामला यूपी के लखनऊ से सामने आया है. जहां बाइक सवार बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को गोली मारी और फरार हो गए हैं. जानकारी के अनुसार बीजेपी सांसद के बेटे को बदमाशों ने लखनऊ में मड़ियाव क्षेत्र के छठामील चौराहे पर गोली मारी है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
बता दें कि भाजपा सांसद कौशल किशोर के 30 वर्षीय बेटे को बदमाशों ने गोली मारी और मौके से फरार हो गए. घायल अवस्था में आयुष को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. कहा जा रहा है कि अब आयुष की हालत खतरे से बाहर है. समाचार एजेंसी एएनआई ने भी फायरिंग की पुष्टि की है. साथ ही बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें-Hathras Case: यूपी के हाथरस में दबंगों को नहीं है कानून का खौफ, छेड़छाड़ की शिकायत करने पर अपराधियों ने पीड़िता के पिता को गोलियों से भुना
ANI का ट्वीट-
Lucknow: Son of MP Kaushal Kishore was shot in his chest
"Ayush, son of MP has received a gun shot injury and was brought to the hospital for treatment. His condition is stable now. Case will be registered. Investigation underway," says police pic.twitter.com/jQQEP4V1ho
— ANI UP (@ANINewsUP) March 3, 2021
ज्ञात हो कि लखनऊ में भाजपा सांसद के बेटे आयुष तड़के सुबह मड़ियांव होकर अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान छठा मील के करीब बदमाशों ने फायरिंग की और भाग निकले. अच्छी बात यह रही कि गोली आयुष को छूकर निकल गई. इससे पहले गाजीपुर क्षेत्र में डकैती की घटना सामने आयी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

