देश

UP: पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब वाराणसी समेत इन रूटों पर सफर होगा आसान

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने अपने लाखों यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए तमाम कदम उठाये है. इसी के तहत आम बजट (Budget 2021) में रेलवे के लिए केंद्र सरकार ने रिकॉर्ड 1.10 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की है. जबकि भारतीय रेलवे ने भारत-2030 के लिए एक राष्ट्रीय रेल योजना (एनआरपी) भी तैयार की है.

UP: पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब वाराणसी समेत इन रूटों पर सफर होगा आसान
भारतीय रेल (Photo Credits: Twitter/File)

लखनऊ: भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने अपने लाखों यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए तमाम कदम उठाये है. इसी के तहत आम बजट (Budget 2021) में रेलवे के लिए केंद्र सरकार ने रिकॉर्ड 1.10 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की है. जबकि भारतीय रेलवे ने भारत-2030 के लिए एक राष्ट्रीय रेल योजना (एनआरपी) भी तैयार की है. Indian Railways ने कर दिखाया एक और कारनामा, 5 इंजन और 295 बोगियों के साथ दौड़ाई 3.5 किमी लंबी ‘वासुकी’ ट्रेन- VIDEO

यात्री और गुड्स ट्रेनों को गति देने के लिए भारतीय रेलवे तेजी से इलेक्ट्रिफिकेशन का काम कर रहा है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के फाफा मऊ से प्रतापगढ़, चिलबिला से सुल्तानपुर व जंघई से जफराबाद रेल मार्गों का इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा कर लिया गया है. इससे वाराणसी-प्रयागराज और वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्गों के बीच में और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. परिणामस्वरूप पूर्वांचल के इन रूटों पर सफर आसान होगा.

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बीते साल जुलाई महीने में कहा था कि रेलवे अपने पूरे नेटवर्क के इलेक्ट्रिफिकेशन की ओर तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि अभी 55 फीसदी रेल का नेटवर्क बिजली चालित है और तीन साल में 100 प्रतिशत विद्युत चालित रेल नेटवर्क हो जाएगा. बनारस रेल कारखाने में महज एक महीने में बने 40 इंजन, बना नया रिकॉर्ड  

इसके अलावा रेल मंत्री ने यह भी बताया कि सौ फीसदी इलेक्ट्रिफाइड रेल नेटवर्क बनाने के क्रम में 120,000 किलोमीटर का ट्रैक होगा. रेल मंत्री ने उम्मीद जताई कि 2030 तक भारत दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन रेलवे होगा. इसके साथ ही यह दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क बन जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2021 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).