ICC Champions Trophy 2025: इन टीमों ने चैंपियंस ट्रॉफी में मचाया तांडव, दर्ज किए हैं सबसे ज्यादा जीत; यहां देखें पूरी लिस्ट
इस बार यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास 1998 से शुरू हुआ था. भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बार इस खिताब को जीत चुके हैं. यह टूर्नामेंट साल 2017 के बाद पहली बार खेला जाएगा. अब तक इस टूर्नामेंट में कुछ टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमों ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच जीते हैं.
ICC Champions Trophy 2025: कई महीनों के विवाद और चर्चाओं के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट की मेज़बानी पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मिलकर करेंगे. यह निर्णय आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच लंबे समय से चल रहे विचार-विमर्श के बाद हाइब्रिड मॉडल के तहत लिया गया. इस हाइब्रिड मॉडल के अनुसार, भारतीय टीम के सभी मैच यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. यदि भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है, तो ये मुकाबले भी दुबई में ही होंगे. हालांकि, यदि भारत इन मैचों में क्वालीफाई नहीं करता है, तो ये मैच पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित किए जाएंगे. ICC Champions Trophy 2025 Schedule Announced: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन दुबई होगा भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, यहां देखें फुल फिक्स्चर
इस बार यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास 1998 से शुरू हुआ था. भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बार इस खिताब को जीत चुके हैं. यह टूर्नामेंट साल 2017 के बाद पहली बार खेला जाएगा. अब तक इस टूर्नामेंट में कुछ टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमों ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच जीते हैं. चलिए जानते हैं उन तीन टीमों के बारे में जिन टीमों नें सबसे ज्यादा मैच जीते हैं.
टीम इंडिया: चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने अबतक सबसे ज्यादा 29 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 18 मुकाबलों में जीत मिली हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने चार बार फाइनल में जगह बनाई है. साल 2013 में टीम इंडिया नें चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता. टीम इंडिया ने साल 2002 और साल 2004 में उपविजेता बनने का खिताब हासिल किया था.
साल 2017 में भी टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी, लेकिन पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को अब तक 8 मैचों में हार मिली है, और 3 मैचों का रिजल्ट नहीं निकला है. टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं और चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे सफल टीम रही है. इस लिस्ट में टीम इंडिया के बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का नंबर आता है. इन टीमों ने भी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है.
इंग्लैंड: इस लिस्ट में इग्लैंड की टीम दूसरे पायदान पर हैं. इंग्लैंड की टीम ने अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में 25 मैच खेले हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम ने 14 मुकाबले जीते हैं. इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट में दो बार फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन दोनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा हैं. साल 2004 में वेस्टइंडीज और साल 2013 में इंग्लैंड की टीम ने इंग्लैंड को फाइनल में हराया. इंग्लैंड को अपने घर में ही फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के अलावा श्रीलंका ने भी इस टूर्नामेंट में 14 मैच जीते हैं, लेकिन इंग्लैंड ने कम मैच खेले हैं.
वेस्टइंडीज: इस लिस्ट में वेस्टइंडीज की टीम तीसरे पायदान पर हैंवेस्टइंडीज ने चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक कुल 24 मैच खेले हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज को 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि 10 मैचों में वेस्टइंडीज को हार मिली. वहीं, एक मैच टाई भी रहा. वेस्टइंडीज ने साल 1998 में पहले एडिशन के फाइनल में हार का सामना किया था, लेकिन साल 2004 में उन्होंने ट्रॉफी जीती थी. वेस्टइंडीज ने अच्छा खेल दिखाया है, लेकिन वेस्टइंडीज की जीतें टीम इंडिया और इंग्लैंड से कम हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2025 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

