भारत व अमेरिका 3 अरब के रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका मंगलवार को दिल्ली में तीन अरब डॉलर के दो रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर करेंगे.

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credit-PTI)

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका मंगलवार को दिल्ली में तीन अरब डॉलर के दो रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर करेंगे. रक्षा सौदे भारतीय नौसेना के लिए 24 एमएच-60आर हेलीकॉप्टरों और सेना के लिए छह एएच-64ई अपाचे हेलीकॉप्टरों की बिक्री से संबंधित हैं. सोमवार को गुजरात पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में कहा, "हम अपने रक्षा सहयोग को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे। अमेरिका भारत को विश्व के ग्रह के सर्वश्रेष्ठ और सर्वाधिक घातक सैन्य उपकरण प्रदान करने के लिए तत्पर है.हम सबसे अच्छे हथियार बनाते हैं और हम अब भारत के साथ सौदा कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कल हमारे प्रतिनिधि भारतीय सैन्य बलों के लिए तीन अरब डॉलर से भी अधिक के विक्रय सौदे पर हस्ताक्षर करेंगे, जिनमें अत्याधुनिक सैन्य हेलीकॉप्टर और अन्य सैन्य उपकरण शामिल हैं. यह भी पढ़े: ताजमहल के मुरीद हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, विजिटर बुक में लिखा ‘धन्यवाद भारत’

ट्रंप की भारत यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति ने 19 फरवरी को 24 एमएच-60 'रोमियो' नौसैनिक बहु-मिशन हेलीकाप्टरों को 2.12 अरब डॉलर और छह एचएच -64ई अपाचे हेलिकॉप्टरों के लिए अमेरिका से 79.6 करोड़ रुपये के दो सौदों को मंजूरी दी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

मध्य पूर्व में भारी तनाव: इजरायल ने ईरान के 'साउथ पार्स' गैस फील्ड पर किया हमला, ट्रंप प्रशासन की मंजूरी के बाद बढ़ी क्षेत्रीय युद्ध की आशंका (Watch Video)

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Eid-ul-Fitr 2026: चांद रात की तैयारियों में छाए ये 40+ लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, जानें इस साल के टॉप ट्रेंड्स और गहरा रंग पाने के टिप्स

\