UPI Down: देशभर में यूपीआई डाउन होने की शिकायत, लोगों ने सोशल मीडिया पर उठाया सवाल
(Photo Credit : Twitter)

पूरे देशभर में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सर्विस डाउन होने की शिकायत सामने आई है. लोगों ने इससे जुड़े पोस्ट्स सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. कुछ यूजर्स ने बैंकों से भी यूपीआई बंद होने की शिकायत की है. फोन-पे, गूगल-पे और पेटीएम जैसे प्रमुख यूपीआई एप के जरिए लेन-देन नहीं होने की शिकायत उपयोगकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर की हैं. लोगों को भुगतान करने या पैसे ट्रांसफर करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बता दें कि यह पहली बार नहीं है. इसके पहले भी यूपीआई डाउन हो चुका है. जिसके चलते यूजर्स को परेशान होने पर सोशल मीडिया पर ट्वीट कर शिकायत करना पड़ा.