UP: गाजियाबाद में बड़ा हादसा! रोलर फैक्ट्री का बॉयलर फटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल (Watch Video)
यूपी के गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां भोजपुर थाना क्षेत्र के दतेड़ी गांव में रोलर कंपनी की भट्टी फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
Ghaziabad Boiler Blast: यूपी के गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां भोजपुर थाना क्षेत्र के दतेड़ी गांव में रोलर कंपनी की भट्टी फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान बलास्ट, योगेंद्र और अनुज के रूप में हुई है. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, हालांकि अभी तक उनकी सही संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.
चश्मदीदों के मुताबिक, धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई. जैसे ही धमाका हुआ, मिल में काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई.
ये भी पढें: Ghaziabad Shocker: गाजियाबाद में नाबालिग का अपहरण कर कब्रिस्तान में दुष्कर्म
रोलर फैक्ट्री का बॉयलर फटने से तीन लोगों की मौत
बडी खबर : गाजियाबाद थाना भोजपुर क्षेत्र स्थित रोलर कंपनी में भट्टी फटने की वजह से बलास्ट, योगेंद्र, अनुज समेत तीन लोगों की मौके पर मौत,कई लोग घायल की सूचना,मानको के अनुरूप नहीं थी सेफ्टी,@dgpup @DCPRuralGZB @ghaziabadpolice @CMOfficeUP @dgpup pic.twitter.com/TRKkvtltHd
— Sanjeev kumar (@Sanjeev20815699) March 28, 2025
जांच में जुट पुलिस
VIDEO | At least three workers were reportedly killed in boiler blast at a paper mill in Ghaziabad. More details awaited.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/deYxppQolh
— Press Trust of India (@PTI_News) March 28, 2025
सेफ्टी मानकों की अनदेखी?
हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या मिल में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था? प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि बॉयलर में प्रेशर अधिक हो गया था, जिसकी वजह से धमाका हुआ. फिलहाल, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फैक्ट्री को फिलहाल सील कर दिया गया है.
प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि लापरवाही किसकी थी.
स्थानीय लोगों में आक्रोश
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी गुस्सा है. उनका कहना है कि पेपर मिल में पहले भी सुरक्षा से जुड़ी लापरवाहियां देखी गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब इस बड़े हादसे के बाद लोग प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2025 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

