UP Gas Cylinder Burst: मेरठ में सिलेंडर फटने से महिला की मौत, 7 घायल
उत्तर प्रदेश के मेरठ में लिसाड़ी गेट इलाके में सोमवार देर रात रसोई गैस सिलेंडर फटने से मकान धराशायी हो गया. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य सात गंभीर रूप से घायल हो गए.
मेरठ, 28 जून : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ में लिसाड़ी गेट इलाके में सोमवार देर रात रसोई गैस सिलेंडर फटने से मकान धराशायी हो गया. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य सात गंभीर रूप से घायल हो गए. मलबे के नीचे फंसे लोगों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, स्थानीय लोगों ने दावा किया कि कम से कम 10 लोग मलबे के अंदर दबे हुए हैं.
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अर्थ-मूविंग मशीनों को सेवा में लगाया गया था. मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवान ने मंगलवार सुबह कहा, "बचाव अभियान जोरों पर है. हमने मलबे से आठ लोगों को निकाला है, जिनमें से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि बाकी लोगों को अस्पताल ले जाया गया है." यह भी पढ़ें : सीबीआई ने घूसखोरी मामले में एमसीडी के सहायक अभियंता को किया गिरफ्तार
सजवान ने बताया, "हमें रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट की सूचना मिली थी, लेकिन यहां पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने हमें वहां होने वाली गतिविधियों के बारे में अधिक जानकारी दी. हमारी फोरेंसिक टीम भी यहां है. हम मामले पर काम कर रहे हैं और बाद में सभी विवरणों का खुलासा करेंगे." घटना का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2022 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

