UP: उन्नाव में दलित युवती का शव मिलने पर बोलीं मायावती- सख्त कार्रवाई करे सरकार
मायावती (Photo Credits : ANI)

BSP सुप्रीमो मायावती ने उन्नाव जिले में खेत में मृत मिली युवती के लिए न्याय की मांग की. मायावती ने ट्वीट किया, "उन्नाव जिले में सपा नेता के खेत में दलित युवती का दफनाया हुआ शव बरामद होना अति-दुःखद व गंभीर मामला. परिवार वाले पहले से ही उसके अपहरण व हत्या को लेकर सपा नेता पर शक कर रहे थे. राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ तुरन्त सख्त कानूनी कार्रवाई करे.