News

Car Stuck in the River: रोमांच के लिए उठाया खतरा! सोलन में पर्यटकों ने नदी में उतार दी नई कार, बाल बाल बची जान;VIDEO

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण लगातार हादसे सामने आ रहे है. कुछ दिन पहले लैंड स्लाइडिंग की घटना सामने आई थी. इसके बाद अब सोलन के साधूपूल के अश्विनी नदी में रोमांच के लिए पर्यटकों ने नई कार ही पानी में उतार दी.

Car Stuck in the River: रोमांच के लिए उठाया खतरा! सोलन में पर्यटकों ने नदी में उतार दी नई कार, बाल बाल बची जान;VIDEO
Credit-(X,@Arun_Sawhney)

सोलन, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण लगातार हादसे सामने आ रहे है. कुछ दिन पहले लैंड स्लाइडिंग की घटना सामने आई थी. इसके बाद अब सोलन के साधूपूल के अश्विनी नदी में रोमांच के लिए पर्यटकों ने नई कार ही पानी में उतार दी. पानी का बहाव तेज होने की वजह से कार पानी से बाहर नहीं निकल सकी और पर्यटकों की जान पर भी आफत आ गई थी. जिसके बाद कई घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार पर्यटकों को बाहर निकाला गया और कार को जेसीबी की मदद से नदी से निकाला गया. बताया जा रहा है की सभी पर्यटक दिल्ली से यहां आएं हुए थे. इन्होने रोमांच के लिए नदी में कार उतार दी थी, लेकिन इन्हें नहीं पता था कि ये रोमांच इन्हें परेशानी में डाल सकता है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @Arun_Sawhney नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Mandi Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 17 लोग जख्मी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें VIDEO

रोमांच के लिए नदी में उतार दी कार

प्रशासनिक चेतावनियों की अनदेखी

स्थानीय प्रशासन की ओर से पहले से ही नदी-नालों में वाहन ले जाने पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद पर्यटकों ने आदेशों की पूरी तरह से अवहेलना की. बताया गया कि यह कार बिना नंबर प्लेट की थी, जिसे पर्यटकों ने अश्विनी नदी में रोमांच के लिए उतार दिया था.शुरुआत में नदी में पानी कम था, लेकिन ऊपरी इलाकों में अचानक बारिश होने से जलस्तर तेजी से बढ़ गया. बहाव तेज होते ही कार बहने लगी और चालक को जैसे-तैसे जान बचाकर बाहर कूदना पड़ा. कार पानी में फंसकर बहाव के बीच अटक गई.

दो घंटे के बाद निकाली गई कार

इस घटना का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कार धीरे-धीरे पानी में फंसती जाती है और मौके पर जमा लोग हैरानी से सब कुछ देख रहे हैं. स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी.मौके पर प्रशासन की ओर से जेसीबी मशीन बुलाई गई और स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार को सुरक्षित बाहर निकाला गया. गनीमत है की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2025 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).