देश

Ratapani Tiger Death: जंगल में मिला बाघ का शव, दोनों पंजे कटे मिले

मध्यप्रदेश(MP)रातापानी बाघ अभयारण्य में मंगलवार यानी 4 दिसंबर को एक टाइगर का शव पाया गया. प्रसाशन का कहना है कि टाइगर का शव दो दिन पुराना है. टाइगर के शिकार कि जानकारी प्रसाशन को दूसरे दिन बुधवार सुबह 5 दिसंबर को हुई...

Ratapani Tiger Death: जंगल में मिला बाघ का शव, दोनों पंजे कटे मिले
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-Wikimedia Commons)

मध्यप्रदेश(MP)रातापानी बाघ अभयारण्य में मंगलवार यानी 4 दिसंबर को एक टाइगर का शव पाया गया. प्रसाशन का कहना है कि टाइगर का शव दो दिन पुराना है. टाइगर के शिकार कि जानकारी प्रसाशन को दूसरे दिन बुधवार सुबह 5 दिसंबर को हुई. शिकारी टाइगर के पंजे काटकर ले गए हैं. अंदाजा लगाया जा रहा है की टाइगर को जहर दिया गया था.

जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर वन विभाग उसके बाद डॉक्टर, एसटीएफ और डॉग स्कॉड कि टीम को जांच के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया. मरे हुए टाइगर कि उम्र आठ साल बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें : शर्मनाक: हैवानियत की शिकार हुई मादा वनमानुष, हवस की आग बुझाने के लिए बना डाला वेश्या

जंगली जानवरों और टाइगरों के शिकार का यह कोई पहला मामला नही है. इससे पहले भी टाइगरों के शिकार के कई मामले सामने आचुके हैं. सरकार कि कड़ी निगरानी और सख्त कानून के बाद भी बेजुबान जानवरों के शिकार का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा. आपको बता दें रातापानी बाघ अभयारण्य भारत के मध्यप्रदेश राज्य के रायसेन जिले में है. यह तरह तरह के जीव- जन्तुओं, बाघ, लियोपार्ड (leopards), जंगली कुत्ते, शियार, लोमड़ी, चीतल, सांभर, नीलगाय, चिंकारा, प्रमुख रूप से पाये जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2018 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).