शर्मनाक: हैवानियत की शिकार हुई मादा वनमानुष, हवस की आग बुझाने के लिए बना डाला वेश्या
वर्तमान समय में मानव जाती की मानसिकता कितनी घिनौनी हो गई है इसका अंदाजा बस इसी से लगाया जा सकता है कि इंडोनेशिया में एक मादा वनमानुष के साथ सेक्स करने के लिए इंसान दो पौंड की राशि चुकाकर अपनी हैवानियत का परिचय दे रहा हैं.
वर्तमान समय में मानव जाती की मानसिकता कितनी घिनौनी हो गई है इसका अंदाजा बस इसी से लगाया जा सकता है कि इंडोनेशिया में एक मादा वनमानुष के साथ सेक्स करने के लिए इंसान दो पौंड की राशि चुकाकर अपनी हैवानियत का परिचय दे रहा हैं. जी हां इंडोनेशिया (Indonesia) के एक गांव में मादा वनमानुष के साथ सेक्स के लिए यहां के एक वेश्यालय में लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुटती है. इस मादा वनमानुष का नाम 'पोनी' बताया जा रहा है.
एक खबर के अनुसार मादा वनमानुष 'पोनी' को 2003 में बॉर्नियो की जंगल से चुरा कर लाया गया था. उस समय यह मादा वनमानुष बहुत छोटी थी. लेकिन इंसानों ने अपनी हैवानियत दिखाते हुए उसे एक वेश्यालय में वेश्यावृति के धंधे में धकेल दिया. वेश्यालय में पोनी को किसी महिला की तरह पेश किया जाता था. उसके शरीर से बालों को हटा दिया क्योकिं वह अपने खूबसूरती से लोगों को आकर्षित कर सके. मादा वनमानुष को इस तरह से ट्रेन किया गया था ताकि उसके पास आने वाले ग्राहक खुश हो सकें.
यह भी पढ़ें- कार के नीचे शिद्दत से वर्कआउट करती इस बिल्ली का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, आप भी देखें
लोगों की हैवानियत कि हद तब हो जाती थी जब लोग उसे चेन से बांधकर उसके साथ जबरन संबंध बनाते थे. यह सिलसिला कई सालों तक चलता रहा लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं मिली. कई सालों बाद जब उसे बचाया गया तो राहतकर्मियों ने ऐसी सच्चाई बताई जिसे जानकर आप भी हिल जाएंगे. उनके अनुसार मादा 'पोनी' जब किसी इंसान को दरवाजे पर देखती थी तो वह सहम जाती थी, और वह इधर-उधर भागने लगती थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2018 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

