Mumbai: महिला पर 3 पुजारियों ने किया दुष्कर्म, हत्या कर शव को जंगल में फेंका, मुंबई के शिलफाटा की घटना

मुंबई के शिलफाटा में इंसानियत को शर्मसार करनेवाले घटना सामने आई है. जिसमें मंदिर में आश्रय लेनेवाली महिला के साथ ही तीन पुजारियों ने रेप कर उसकी हत्या कर दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

 Mumbai : मुंबई के शिलफाटा में इंसानियत को शर्मसार करनेवाले घटना सामने आई है. जिसमें मंदिर में आश्रय लेनेवाली महिला के साथ तीन पुजारियों ने रेप कर उसकी हत्या कर दी. महिला घर में झगड़ा होने के कारण शिलफाटा के गणेश घोळ मंदिर पहुंची थी. तीन पुजारियों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया. इन तीन पुजारियों ने ही महिला का रेप किया था, इसका खुलासा पुलिस ने किया है.

जानकारी के मुताबिक़ बेलापुर में रहनेवाली महिला घर में विवाद होने के कारण सुबह 10 बजे शिलफाटा के मंदिर पहुंची थी. दिनभर महिला मंदिर में ही थी. यहां के पुजारी ने उसे दोपहर में खाना भी दिया. लेकिन शाम की चाय देते हुए पुजारियों ने उसे चाय में भांग की गोली मिलाकर दी. चाय पिने के बाद महिला होश में नहीं रही और वो रातभर मंदिर में ही रही. ये भी पढ़े :Solapur Tragic Incident: लाडली बहन योजना का फॉर्म भरते समय आया आंगनवाड़ी सेविका को हार्टअटैक, मौके पर हुई मौत, सोलापुर के देगांव की घटना

इस दौरान मंदिर के तीन पुजारियों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया. सुबह जब महिला को होश आया तो उसे खुद के साथ कुछ गलत होने का अहसास हुआ और उसने शोर मचाना शुरू किया तो पोल खुलने के डर से पुजारियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उसके शव को मंदिर के पास के जंगल में फेंक दिया. दो दिनों के बाद एक व्यक्ति को जंगल में उसका शव दिखाई दिया. उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी . पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए. इसके बाद पुलिस को पुजारियों पर शक हुआ.

पुजारियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने इस घटना की पूरी कबुली पुलिस को दी. इसके बाद एक पुजारी भागने की जानकारी भी पुलिस को दी. पुलिस ने भागनेवाले एक पुजारी को चिता कैंप से गिरफ्तार किया. आरोपियों के नाम श्यामसुंदर शर्मा, संतोष कुमार मिश्रा, राजकुमार पांडे है. बताया जा रहा है की मंदिर के मुख्य पुजारी बालक महाराज उत्तरप्रदेश में अपने गांव गए हुए थे. इसलिए मंदिर संभालने के लिए उन्होंने इन तीनों को गांव से बुलाया था. इस मामले की आगे की जांच डायघर पुलिस कर रही है.

 

Share Now

\