UP: पादरी ने नाबालिग लड़की को दिखाया अश्लील फिल्म, फिर किया रेप, पुलिस ने हिरासत में लिया
पीड़िता गांव के जिस स्कूल में पढ़ती है उसका प्रबंधक एक पादरी है. आरोप है कि पादरी ने पैसों का लालच देकर नाबालिग को अपने साथ कमरे में ले गया. कमरे में पहुंचने के बाद पादरी ने लड़की को अश्लील फिल्म दिखाई और फिर दुष्कर्म किया.
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में रेप का मामला सामने आया है. यहां एक चर्च के पादरी पर 11 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का आरोप लगा है. मामला चांदीनगर थाना क्षेत्र के ललियाना गांव का है. चर्च के पास रहने वाले एक परिवार ने पादरी पर उनकी बेटी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी पादरी को हिरासत में ले लिया है. साथ ही पीड़िता का भी मेडिकल करवाया जा रहा है. Jharkhand Shocker: खूंटी में 11 साल की मासूम से 6 नाबालिक लड़कों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी पकड़े गए
खेकड़ा थाना के सीओ विजय चौधरी के मुताबिक पीड़ित परिवार ने पादरी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. पीड़िता गांव के जिस स्कूल में पढ़ती है उसका प्रबंधक एक पादरी है. आरोप है कि पादरी ने पैसों का लालच देकर नाबालिग को अपने साथ कमरे में ले गया. कमरे में पहुंचने के बाद पादरी ने लड़की को अश्लील फिल्म दिखाई और फिर दुष्कर्म किया.
घटना के बाद लड़की रोते-रोते घर आई और अपनी मां को आप बीती सुनाई. इसके बाद मां ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पादरी को हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी पादरी से पूछताछ की जा रही है. नाबालिग की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
11 साल की मासूम से 6 नाबालिक लड़कों ने किया गैंगरेप
झारखंड (Jharkhand) के खूंटी (Khunti) में छह नाबालिगों ने एक शादी समारोह में 11 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस के अनुसार घटना 19 अप्रैल को टपकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी, लेकिन शनिवार को 10 से 16 साल उम्र के सभी आरोपितों के पकड़े जाने के बाद यह मामला सामने आया. पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनकी उम्र 10 से 15 साल के बीच है. खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा बुधवार को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2022 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

