देश

Jharkhand Shocker: खूंटी में 11 साल की मासूम से 6 नाबालिक लड़कों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी पकड़े गए

झारखंड (Jharkhand) के खूंटी (Khunti) से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर आ रही है. यहां छह नाबालिगों ने एक शादी समारोह में 11 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया. पुलिस के अनुसार घटना 19 अप्रैल को टपकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी, लेकिन शनिवार को 10 से 16 साल उम्र के सभी आरोपितों के पकड़े जाने के बाद यह मामला सामने आया.

Jharkhand Shocker: खूंटी में 11 साल की मासूम से 6 नाबालिक लड़कों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी पकड़े गए
Stop Rape (File Image)

झारखंड (Jharkhand) के खूंटी (Khunti) से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर आ रही है. यहां छह नाबालिगों ने एक शादी समारोह में 11 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया. पुलिस के अनुसार घटना 19 अप्रैल को टपकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी, लेकिन शनिवार को 10 से 16 साल उम्र के सभी आरोपितों के पकड़े जाने के बाद यह मामला सामने आया.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनकी उम्र 10 से 15 साल के बीच है. खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा बुधवार को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई.

पुलिस के मुताबिक लड़की पड़ोस के गांव में एक शादी में शामिल होने गई थी. एक डांस प्रोग्राम के दौरान उसकी उन लड़कों से बहस हो गई, जिन्हें वह पहले से जानती थी. पुलिस ने बताया कि जब वह आधी रात के आसपास अपने दो दोस्तों के साथ घर लौट रही थी, तो उनके पीछे चल रहे लड़कों ने उसे रोका, उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.

मौके से भागे उसके दो दोस्तों ने उसके माता-पिता को सूचित किया. इसके तुरंत बाद, माता-पिता उसकी तलाश में आए लेकिन लड़के उन्हें देखकर भाग गए. लड़की की आपबीती सुनकर उसके परिवार ने सामाजिक कलंक के कारण शुरू में पुलिस शिकायत दर्ज करने में संकोच किया लेकिन बाद में आखिरकार गुरुवार को परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी. छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया और सुधार केंद्र भेजा गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2022 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).