देश

Samastipur Railway Station Video: ट्रेन में ब्लास्ट की खबर से मची अफरा-तफरी, लोग तेजी उतरे बाहर, बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हुए हालात

बिहार के समस्तीपुर जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन खड़ी थी, अचानक ट्रेन से धुआं उठने लगा और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग जल्दबाजी में नीचे उतर गए.

Samastipur Railway Station Video: ट्रेन में ब्लास्ट की खबर से मची अफरा-तफरी, लोग तेजी उतरे बाहर, बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हुए हालात
Credit - ( Twitter -X )

Samastipur Railway Station Video: बिहार के समस्तीपुर जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन खड़ी थी, अचानक ट्रेन से धुआं उठने लगा और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग जल्दबाजी में नीचे उतर गए. लोगों का कहना है की ट्रेन में ब्लास्ट हुआ, लेकिन आरपीएफ का कहना है की कोई भी ब्लास्ट नहीं हुआ.

जिस समय ट्रेन में धुआं हुआ लोग इधर उधर भागने लग गए थे. जिसके कारण स्टेशन पर ट्रेन के भीतर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया.इस घटना के बाद यात्रियों में भी डर का माहौल था और स्टेशन पर भी गंभीर स्थिति बन गई थी. ये भी पढ़े :Alwar Train Derailed: अमरोहा के बाद अलवर में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

देखें वीडियो :

रेलवे अधिकारी की तरफ से बयान देते हुए कहा गया है की ट्रेन के भीतर अग्निशमन यंत्र पर यात्रियों ने सामान रख दिया था और इसके कारण उसमें धुआं निकलना शुरू हुआ. जिसके कारण पूरी बोगी में धुआं भर गया. इस वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. ब्लास्ट जैसी कोई घटना नहीं हुई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 09:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).