क्या सच में COVID-19 की तीसरी लहर में बच्चे सबसे ज्यादा संक्रमित होंगे? जानिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ की राय
सरकार के राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के कोविड-19 संबंधी कार्यसमूह के प्रमुख ने कहा है कि यह मानने के कोई कारण मौजूद नहीं हैं कि आने वाले हफ्तों, महीनों या कोविड-19 की अगली लहर में, बड़ी संख्या में बच्चे इससे प्रभावित होंगे। बहरहाल, उन्होंने बाल कोविड सेवाओं में सुधार के लिए अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत पर जोर जरूर दिया।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के राष्ट्रीय वैक्सीनेशन तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के कोविड-19 (COVID-19) संबंधी कार्यसमूह के प्रमुख ने कहा है कि यह मानने के कोई कारण मौजूद नहीं हैं कि आने वाले हफ्तों, महीनों या कोविड-19 की अगली लहर में, बड़ी संख्या में बच्चे इससे प्रभावित होंगे. बहरहाल, उन्होंने बाल कोविड सेवाओं में सुधार के लिए अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत पर जोर जरूर दिया. मानसून से पहले बच्चों को लगे इन्फ्लूएंजा वैक्सीन, कोरोना संक्रमण की रफ्तार हो सकती है धीमी
एनटीएजीआई के कोविड-19 संबंधी कार्यसमूह के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा कि मौजूदा आंकड़े भारत में वायरस के विभिन्न स्वरूपों द्वारा बच्चों या युवाओं को विशेषतौर पर प्रभावित करने संबंधी कोई पूर्वानुमान नहीं दर्शाते हैं.
एक और उत्साहवर्धक घटनाक्रम के तहत भारत में दर्ज किए जा रहे कोविड-19 के दैनिक नए मामले 40 दिनों के बाद आज (25 मई) दो लाख से कम हो गए. इससे पहले 14 अप्रैल को 1,84,372 मामले दर्ज किए गए थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 24 घंटे में 1,96,427 नए मामले सामने आए. भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर अब 25,86,782 हो गयी. 10 मई 2021 को अपने आखिरी चरम पर पहुंचने के बाद से सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आयी है.
पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में 1,33,934 की कमी आयी है. यह देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का 9.60 प्रतिशत है. साथ ही भारत में बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से लगातार 12वें दिन ज्यादा हैं. पिछले 24 घंटे में बीमारी से 3,26,850 लोग स्वस्थ हुए हैं.
भारत में अब तक कुल 2,40,54,861 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हुए हैं. बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 89.26 प्रतिशत हो गयी है. देश में पिछले 24 घंटे में कुल 20,58,112 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 33,25,94,176 है. दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 9.54 प्रतिशत हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2021 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

