Blood Moon 2025 LIVE: दिल्ली में चंद्रग्रहण का रोमांचक नजारा देखने को मिला. ग्रहण के पूर्ण चरण में पहुंचते ही चांद लाल होकर 'ब्लड मून' बन गया. राजधानी के लोग छतों और खुली जगहों पर इस खगोलीय घटना का आनंद लेते नजर आए.
Blood Moon 2025 LIVE: लालिमा से नहाया चंद्रमा, पूरे भारत में दिखाई दिया पूर्ण चंद्रग्रहण; देखें VIDEO
पूरे भारत में आज 2025 का बेहद खास चंद्रग्रहण देखा जा रहा है. रात के आसमान में पृथ्वी की छाया जब चंद्रमा पर पड़ी, तो उसका आधा हिस्सा ढक गया. धीरे-धीरे यह नजारा और गहरा होता जा रहा है.
Chandra Grahan 2025: पूरे भारत में आज 2025 का बेहद खास चंद्रग्रहण देखा जा रहा है. रात के आसमान में पृथ्वी की छाया जब चंद्रमा पर पड़ी, तो उसका आधा हिस्सा ढक गया. धीरे-धीरे यह नजारा और गहरा होता जा रहा है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, जैसे ही चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में पहुंचेगा तो वह लाल-तांबे के रंग जैसा दिखाई देने लगेगा. इस खूबसूरत नजारे को लोग 'ब्लड मून' कहते हैं. इस बार ब्लड मून पूरे 82 मिनट तक आसमान में रहा, जिसे देखने के लिए लोग छतों और खुले मैदानों पर जमा हुए. चंद्रग्रहण के इस नजारे ने लोगों को रोमांचित कर दिया और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं.
विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसे बिना किसी डर के नंगी आंखों से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है.
चंद्रग्रहण या 'ब्लड मून' का पूर्ण चरण शुरू हो गया है